फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   an elephant attack two cars

मोहान में दो कारों पर हाथी ने किया हमला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
an elephant attack two cars
NA - फोटो : AMAR UJALA
रामनगर (नैनीताल)। नेशनल हाईवे 121 पर मोहान के बीच बाजार में एक हाथी ने दो कारों पर हमला कर दिया। हाथी ने दोनों कारों के शीशे तोड़कर खाने का सामान ले लिया। वन कर्मियों ने किसी तरह हाथी को हाईवे से उतारकर जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन
करीब 12:08 बजे कार पर हाथी ने हमला किया। कार चालक जैतपुर एक्सटेंसन दिल्ली निवासी हीरा सिंह, निर्मला रावत, भगत सिंह, लक्ष्मी देवी और भास्कर को हाट चौखुटिया छोड़ने जा रहा था। हाथी ने कार का शीशा तोड़कर खाने का सामान ले लिया। तभी मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने किसी तरह हाथी को मौके से खदेड़कर जंगल की ओर भेजा। इसके बाद सुबह पांच बजे एक बार फिर से हाथी सड़क पर आ गया। इस बार हाथी ने दूसरी कार को अपना निशाना बनाया। इस बार भी हाथी ने कार का शीशा तोड़कर खाने का सामान ले लिया। रामनगर वन प्रभाग के मोहान चौकी में तैनात अमित सिंह और पंकज जोशी ने हाथी को खदेड़कर जंगल की ओर भेजा। गनीमत रही कि दोनों हादसों में किसी को चोट नहीं आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed