{"_id":"69593da0bb02fe8ccc01bf63","slug":"an-effigy-of-cabinet-minister-rekha-arya-s-husband-was-burned-at-buddha-park-in-haldwani-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uk: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति के अभद्र बयान से नाराज महिला कांग्रेसी, बुद्ध पार्क में फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uk: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति के अभद्र बयान से नाराज महिला कांग्रेसी, बुद्ध पार्क में फूंका पुतला
Sat, 03 Jan 2026 09:32 PM IST
गायत्री जोशी
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sat, 03 Jan 2026 09:32 PM IST
सार
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की ओर से महिलाओं के खिलाफ दिए गए अभद्र बयान को लेकर कांग्रेस में भारी नाराजगी है। शनिवार को महानगर महिला कांग्रेस ने बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर मंत्री रेखा आर्या का पुतला फूंका और कड़ा विरोध जताया।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का पुतला फूंकती महिला कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति के महिलाओं के खिलाफ दिए अभद्र बयान से कांग्रेस में गुस्सा है। महानगर महिला कांग्रेस ने शनिवार को बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन कर मंत्री रेखा आर्य का पुतला फूंका।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू का बयान बेहद शर्मनाक है। गिरधारी की ऐसी सोच उनकी मानसिक विकृति को दर्शाती है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के प्रति उनकी सोच सभ्य समाज में बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। यहां वरिष्ठ उपाध्यक्ष भागीरथी बिष्ट, उपाध्यक्ष शोभा बिष्ट, तलत एहतेशाम, भावना भट्ट, रेनू तोमर, सविता गुरुरानी, गीता बहुगुणा, पुष्पा जोशी, सुनीता टम्टा आदि महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन