{"_id":"67f82e18de1cda97a80a1e24","slug":"an-announcement-was-made-to-remove-the-houses-from-the-banks-of-the-gaula-river-haldwani-news-c-8-1-hld1029-542916-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: गौला नदी किनारे से आशियाने हटाने के लिए की मुनादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: गौला नदी किनारे से आशियाने हटाने के लिए की मुनादी
विज्ञापन
गौला नदी में हो रहे अतिक्रमण का निरीक्षण करने पहुंचे प्रशासन व वन विभाग के अधिकारी। संवाद
हल्द्वानी। गौला नदी किनारे अतिक्रमण कर झोंपड़ियां बनाकर रह रहे लोगों को जल्द ही अपने आशियाने हटाने होंगे। इसके लिए प्रशासन ने बृहस्पतिवार को मुनादी करा दी। चेतावनी दी है कि यदि स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
बृहस्पतिवार को डिप्टी कलक्टर नवाजिस खलिक के नेतृत्व में प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम गौला नदी क्षेत्र में पहुंची। उन्हें वहां जगह-जगह अतिक्रमण देखने को मिला। इस पर प्रशासन ने हफ्ते भर के भीतर अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी कर दी। डिप्टी कलक्टर ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास गौला नदी क्षेत्र में लंबे समय से कई परिवार झोंपड़ियां बनाकर रहरहे हैं। इस अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन और वन विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की रूपरेखा बनाई है। बताया कि मुनादी के दौरान लोगों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि समय सीमा के बाद किसी को भी राहत नहीं दी जाएगी और अतिक्रमण बलपूर्वक हटाया जाएगा। टीम में तहसीलदार सचिन कुमार, एसडीओ गोला रेंज अनिल जोशी, वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी समेत वन विभाग और पुलिस के जवान मौजूद रहे।