फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Among the achievements of the government to bring the organization

सरकार की उपलब्धियों को लोगों के बीच पहुंचाएगा संगठन

Sat, 12 Nov 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sat, 12 Nov 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Among the achievements of the government to bring the organization
किशोर उपाध्याय (पगड़ी में) - फोटो : AmarUjala

भाजपा की परिवर्तन यात्रा का जवाब देने के लिए अब कांग्रेस ने भी खुद को तैयार कर लिया है। शुक्रवार को स्वराज आश्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कुमाऊं मंडल के पार्टी पदाधिकारियों को 19 नवंबर से शुरू हो रही सतत विकास संकल्प यात्रा की जानकारी दी।

विज्ञापन


किशोर के मुताबिक इन यात्राओं के माध्यम से भाजपा के उत्तराखंड विरोधी मंसूबों का पर्दाफाश किया जाएगा। सतत विकास संकल्प यात्रा पांचों लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक, सांसद आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन


किशोर ने कहा कि कांग्रेस संगठन चुनावी मोड में काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व एक बार फिर से प्रदेश कांग्रेस सरकार को गिराने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जिसने पेड़ लगाने, वर्षा जल के संरक्षण करने, पर्वतीय कृषि उत्पादों पर बोनस देने का काम किया है तथा पर्यटन गांव को विकसित करने के लिए अनुदान देने का काम राज्य सरकार ने किया है।

कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश ने कहा कि सरकार ने जनहित में अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, जिनका प्रचार-प्रसार किया जाना आवश्यक है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने संगठन के कार्यक्रमों की जानकारी दी और सतत् विकास संकल्प यात्रा का विस्तृत ब्यौरा कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत किया।

संचालन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने किया। पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर, विधायक सरिता आर्य, भगीरथ भट्ट, सुनील भंडारी, मुकेश पंत, संदीप सहगल, शिशुपाल रावत, अल्का पाल, डा. मोहन राम आर्य, हरीश मेहता, जगदीश तनेजा, राहुल छिमवाल आदि ने विचार रखे।


बैठक में उपाध्यक्ष राम प्रसाद टम्टा, साहब सिंह, जया बिष्ट, ममता हल्दर, प्रेमानंद महाजन, मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, प्रदेश सचिव विरेंद्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री खजान पांडे, हरीश पनेरू, राम सिंह कैड़ा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed