फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Amit Shah gave political energy to Chief Minister Dhami in National Games Closing Ceremony haldwani

National Games: सीएम धामी को सियासी ऊर्जा दे गए अमित शाह, बोले- देशभर में उत्तराखंड का डंका बजाया

Sat, 15 Feb 2025 11:18 AM IST
हीरा मेहरा अमित उप्रेती, संवाद
अमित उप्रेती, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 15 Feb 2025 11:18 AM IST
सार

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन कराने के बाद शीर्ष नेतृत्व के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कद भी बढ़ गया है। राष्ट्रीय खेलों के समापन पर शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम की जमकर तारीफ की। 

विज्ञापन
Amit Shah gave political energy to Chief Minister Dhami in National Games Closing Ceremony haldwani
सीएम धामी और गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

छोटे से राज्य उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन कराने के बाद शीर्ष नेतृत्व के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कद भी बढ़ गया है। देश के सभी राज्यों के अलावा खिलाड़ियों की उत्तराखंड पर नजर थी। भौगोलिक परिस्थितियों के अनुकूल उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल कराना इतना आसान नहीं था लेकिन युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी और देहरादून के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को न केवल राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार करवाया बल्कि शीर्ष नेतृत्व को भरोसा देने में सफल रहे कि उत्तराखंड देवभूमि ही नहीं है, इसे खेलभूमि भी बनाया जा सकता है। इसी आत्मविश्वास के चलते उत्तराखंड पहले आयोजन में ही पदकों का शतक बनाने में कामयाब रहा।

राष्ट्रीय खेलों के समापन पर शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम धामी की जमकर तारीफ की। कहा कि पदक तालिका में उत्तराखंड 25वें स्थान से सातवें स्थान पर पहुंच गया। कहा कि 16 हजार खिलाड़ियों को छोटे राज्य में एकत्रित करना आसान काम नहीं था। राष्ट्रीय खेल की मेजबानी से उत्तराखंड की वाहवाही पूरा देश कर रहा है। उन्होंने सीएम की इको फ्रेंडली प्रैक्टिसेज और इको फ्रैंडली खेल को धरातल पर उतारने के लिए भी तारीफ की। राजनीतिक गलियारों में देश के पीएम और गृहमंत्री को ऐसे आयोजनों में बुलाकर सीएम धामी ने न केवल अपना कुशल नेतृत्व दिखाया बल्कि देशभर में उत्तराखंड का डंका भी बजाया।

विज्ञापन

शुभारंभ मौके पर प्रधानमंत्री भी धामी की पीठ थपथपा गए थे
28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में राष्ट्रीय खेल का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री की पीठ थपथपाई थी। उन्होंने खेलों के साथ सीएम के यूसीसी लागू करने, शीतकालीन यात्रा पर पहल और प्लास्टिक मुक्त अभियान की तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

संगठन से लेकर पार्टी पदाधिकारी, विधायकों ने किया स्वागत
राष्ट्रीय खेल के समापन पर गृहमंत्री के आगमन पर हेलिपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक 88 विधायक, संगठन नेतृत्व, पदाधिकारी, दायित्वधारी मौजूद रहे। इनमें हेलिपैड पर 22, मंच आगमन में स्वागत करने वालों में 22, विदाई के समय 44 शामिल रहे। मंच के नीचे संगठन, जिलाध्यक्ष, विधायक समेत 60 गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed