{"_id":"64fe2ce3d6fe0b03fd04408a","slug":"ambulance-stuck-in-drain-six-people-rescued-haldwani-news-c-305-1-cga1001-113-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नाले में फंसी एंबुलेंस, नवजात समेत सभी छह लोगों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नाले में फंसी एंबुलेंस, नवजात समेत सभी छह लोगों को बचाया
Mon, 11 Sep 2023 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 11 Sep 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरगलिया (नैनीताल)। शेर नाले में तेज बहाव के कारण फंसी एंबुलेंस से उसमें सवार नवजात और उसके परिजनों की जान पर बन आई। गनीमत रही कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी छह लोगों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद एंबुलेंस को किच्छा के रास्ते हल्द्वानी भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार रविवार देर रात नानकमत्ता निवासी सीमा कौर पत्नी गुरमीत सिंह ने नानकमत्ता अस्पताल में कन्या को जन्म दिया। तबीयत बिगड़ने के कारण नवजात को डॉक्टरों ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। महेंद्र सिंह नवजात पोते को लेकर रात करीब डेढ़ बजे एंबुलेंस में परिवार के साथ हल्द्वानी के लिए निकल गए। एंबुलेंस में चालक सूरज सिंह, फार्मासिस्ट शुभम, नवजात शिशु, महेंद्र सिंह, उनकी पत्नी दादी दीपा कौर और पड़ोसी सीमा कौर थी। पहाड़ में हो रही बारिश से नालों का जलस्तर उफान पर था।
इस दौरान हल्द्वानी-चोरगलिया मार्ग पर पड़ने वाले शेर नाले को पार करने के लिए एंबुलेंस चालक ने कुछ देर इंतजार किया। एकाद बड़े वाहन गुजरने के बाद चालक ने एंबुलेंस नाले में उतार दी लेकिन नाले के बीच में पहुंचते ही बहाव तेज हो गया। इस बीच एंबुलेंस पानी में फंस गई। इससे एंबुलेंस में सवार परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर कुछ ही देर में चोरगलिया थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इस बीच नाले में पानी बढ़ने लगा था। बहाव तेज होने से एंबुलेंस के बहने का खतरा बढ़ गया था।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों और चालकों की मदद से नवजात समेत छह लोगों को रस्सी के सहारे निकालकर रेस्क्यू किया। इसके बाद दूसरे वाहनों पर रस्सियां बांधकर एंबुलेंस को खींचकर निकाल लिया गया। वक्त रहते सभी लोगों को सुरक्षित निकालने से बड़ा हादसा टल गया। परिजनों ने पुलिस और मददगारों का आभार जताया। फिर एंबुलेंस को किच्छा के रास्ते हल्द्वानी भेज दिया गया।
एसटीएच में भर्ती बच्ची की हालत नाजुक
हल्द्वानी। शेरनाला मेें फंसी एंबुलेंस के बाद मां को नानकमत्ता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो वहीं नवजात बच्ची को एसटीएच लाया गया। यहां बच्ची को एसएनसीयू में भर्ती किया गया है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋतु रखोलिया ने कहा कि बच्ची को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।