{"_id":"a865465c954ff442b6f223dc87713ddf","slug":"ambika-soni-s-press-conference-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में भाजपा को देंगे कड़ी चुनौती : सोनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में भाजपा को देंगे कड़ी चुनौती : सोनी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 21 Jan 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी का कहना है कि देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी और सामाजिक आंदोलन से सम्मान पाने वाली किरण बेदी उसका राजनीतिक इस्तेमाल कर रही हैं।
विज्ञापन
मंथन शिविर में पहुंची अंबिका सोनी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ‘आप’ नेताओं का पार्टी छोड़कर जाना उनका आंतरिक मामला है। भाजपा में जो लोग जा रहे हैं उन्हें कुछ समय बाद अपनी गलती का आभास होगा। सोनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांत विहीन है। उसके पास देश के विकास का कोई एजेंडा नहीं है। चुनाव से पहले लोगों को सब्जबाग दिखाए गए, मगर एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से भाजपा को कड़ी चुनौती मिलेगी। जो लोग यह मान रहे हैं कि कांग्रेस टक्कर में नहीं है, समय इसका जवाब देगा।
विज्ञापन
महिलाओं की संगठन में हो 33 फीसदी भागीदारी
वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने कहा महिलाओं को संगठन में 33 फीसदी भागीदारी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा महिला आरक्षण संबंधी बिल भले ही संसद में नहीं आ पाया मगर महिलाओं का प्रतिभाग जरूरी है। संगठन में उनकी भागीदारी अधिक हो इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन