फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Amar Ujala Foundation is organizing blood donation camp on August 13 at KHRC

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 13 अगस्त को केएचआरसी में होगा रक्तदान शिविर

Thu, 11 Aug 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Thu, 11 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन

सामाजिक सरोकारों और दायित्व से जुड़ी पत्रकारिता करने वाला अमर उजाला एक बार फिर 13 अगस्त शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित करने जा रहा है। अमर उजाला फाउंडेशन और कृष्णा हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के सहयोग से शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में आप एक यूनिट रक्त देकर किसी की जान बचा सकते हैं। 

विज्ञापन

प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की एक यूनिट खून न मिल पाने के कारण मौत हो जाती है। जिसमें सबसे ज्यादा संख्या सड़क दुर्घटना में मरने वालों की होती है। समय पर खून मिलने से हजारों जिंदगी बचाई जा सकती है। यही सोचकर अमर उजाला फाउंडेशन ने एक बार फिर रक्तदान का संकल्प लिया है। आपका एक यूनिट रक्त कितने ही घरों के लोगों को नई जिंदगी दे सकता है। कैंप सुबह 10 बजे से शाम 03 बजे तक चलेगा। शिविर का आयोजन प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, देवभूमि व्यापार मंडल और प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से किया जा रहा है। शिविर में सुशीला तिवारी अस्पताल के डाक्टर और तकनीशियन भी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


ये दे सकते हैं खून 

1. उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच।
2. हीमोग्लोबिन 12.5 ग्राम/डेसीलीटर
3. पल्स 50 से 100 प्रति मिनट हो।
4. ब्लड प्रेशर 100 से 150 के बीच ऊपर का और नीचे का 60 से 100 के बीच हो।
5. वजन 45 किलोग्राम से कम न हो।

 ये होता है रक्तदान से फायदा 
 
1. छह माह में रक्तदान करने से सात जांचें निशुल्क हो जाती हैं। 
2. वीडीआरएल, मलेरिया, हेपेटाइटिस बी एवं सी, एचआईवी, एचबी, ब्लड ग्रुप का पता चलता है। 
3. नया खून जल्दी बनता है।
4. शरीर में खून की कमी नहीं होती है। 
5. बोन मैरो से नया खून बनने की रफ्तार बढ़ जाती है। 
6. जरूरत पड़ने पर कार्ड से खून उपलब्ध हो जाता है।

ये नहीं कर सकते हैं रक्तदान
 

1. एंटी रैबीज या हेपेटाइटिस सी, इम्यूनोग्लोबिन का एक वर्ष के भीतर इलाज हुआ हो। 
2. छह माह के भीतर टैटू गुदवाया हो या कान छिदवाया हो। 
3. गंभीर बीमारी या सर्जरी हुई हो या पीलिया से पीड़ित रहे हो। 
4. एक माह के भीतर कोई टीकाकरण कराया हो। 
5. बीते 72 घंटे में एस्प्रीन दवा खाई हो या दंत चिकित्सा कराई हो। 
6. बच्चों को स्तनपान कराने वाली महिलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed