फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Amar Ujala Devbhoomi Education Excellence Award Ceremony organized, Education Minister honored 54 teachers

Uk: अमर उजाला देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान समारोह आयोजित, शिक्षा मंत्री ने 54 शिक्षकों को किया सम्मानित

Sat, 21 Feb 2026 10:33 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 21 Feb 2026 10:33 AM IST
सार

अमर उजाला देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री ने कुमाऊं-गढ़वाल के 54 शिक्षकों को सम्मानित कर नवाचार और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

विज्ञापन
Amar Ujala Devbhoomi Education Excellence Award Ceremony organized, Education Minister honored 54 teachers
हल्द्वानी लामाचौड़ स्थित एमआईईटी में आयोजित अमर उजाला देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान समारोह 2026 से सम्मानित उच्च शिक्षक मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के साथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 शिक्षा, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कुमाऊं व गढ़वाल के 54 शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह ने देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान से नवाजा। अमर उजाला, एमआईईटी कुमाऊं और एसीआईसी देवभूमि फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षामंत्री ने पुरस्कृत शिक्षकों से अपने विषय क्षेत्र पर एक-एक पेज लिखने के लिए कहा ताकि उनके अनुभवों की किताब प्रकाशित हो सके और अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिल सके।

विज्ञापन

लामाचौड़ के एमआईईटी कुमाऊं के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने कहा कि वह लगातार 35 साल से अमर उजाला अखबार पढ़ रहे हैं। पाठकों, सरकारों और राज्यों के बीच अमर उजाला ने अपनी विश्वसनीयता बनाए रखी है और इसीलिए यह राज्यों में सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला अखबार है।

विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि कुविवि के कुलपति प्रो. डॉ. डीएस रावत ने कहा कि हम विकसित भारत का सपना देख रहे हैं लेकिन जो चुनौतियां हैं उन्हें भी ध्यान में रखना होगा। जेन-जी को अपने इतिहास को पढ़ना पड़ेगा। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि हमें अपने आसपास के लोगों को शिक्षा पूरी करने के लिए प्रेरित करना होगा। कौशल विकास, नवाचार इंडस्ट्री क्षेत्र मिलकर अगर आगे बढ़ें तो नए भविष्य की संभावनाएं भी तेज होंगी। एमआईईटी के प्रबंध निदेशक डॉ. बीएस बिष्ट ने विद्यार्थियों से अपने इतिहास को न भूलने का आह्वान किया। संचालन कार्यकारी निदेशक डाॅ. तरुण सक्सेना ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मानित स्कूल शिक्षक

भावना कैड़ा, संजय कुमार मिश्रा, सजल सरोहा, शंकर बहादुर, पूनम पांथरी, मीनाक्षी पंत, डॉ. दीपक चंद्र, हेमलता बिष्ट, राजनारायण सिंह धामी, डॉ. प्रदीप कुमार उपाध्याय, मदन गिरी गोस्वामी, अंकित पांडेय, डाॅ. हेमलता पाठक, नरेंद्र सिंह रौतेला, डाॅ. शिव शंकर गौतम, कविता बिष्ट रावत, डॉ. सतीश सिंह, ज्योति ध्यानी, पंकज कुमार पंत, कल्याण मनकोटी, वंदना जोशी, बृजेंद्र कुमार पांडेय, डॉ. आशा नेगी पंवार, प्रदीप सिंह बोहरा, भावना पांडेय, डॉ. देवकी नंदन भट्ट, हरीश नौटियाल, डाॅ. जगदीश सिंह रावत, ओमेंद्र सिंह, हेमलता पांडे, शंकर सिंह अधिकारी, गंगा सिंह, दीपक सिंह, बबिता टम्टा, डॉ. हेमवती नंदन।

उच्च शिक्षा में सम्मानित शिक्षक

डॉ. समीना मेहताब, डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. अभिजीत ओझा, प्रोफेसर डॉ. आभा शर्मा, डॉ. निशु कुमार, डॉ. ललित मोहन तिवारी, प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा, डाॅ. लता आर्या, प्रो. कल्पना अग्रहरि, प्रो. ओम प्रकाश, डॉ. संदीप शर्मा, डॉ.गीता तिवारी, डॉ. संध्या रानी, डॉ. महेंद्र पाल सिंह परमार, डॉ. सुधा पाल, डॉ. राजेंद्र कुमार भारती, डॉ. पूनम, डॉ. नवीन चंद्र जोशी और पूजा बर्गली।

देवभूमि लिटिल साइंटिस्ट प्रतियोगिता में दिखी वैज्ञानिक सोच

आयोजन स्थल पर अमर उजाला इनोवेशन पर्व 2.0 के तहत देवभूमि लिटिल साइंटिस्ट प्रतियोगिता भी हुई। विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक मॉडल और नवाचार प्रस्तुत किए। देवभूमि स्टार्टअप एक्सपो का भी आयोजन हुआ। इसमें छात्र और युवा उद्यमियों ने प्रोजेक्ट, नवाचार, आइडिया और उत्पादों को प्रदर्शित किया। आयोजन के दौरान एमआईईटी के छात्र-छात्राओं ने कुमाऊनी, गढ़वाली, राजस्थानी, हरियाणवी, पंजाबी आदि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहां वरिष्ठ पत्रकार तारा चंद्र गुरुरानी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, मेयर गजराज बिष्ट, मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू, भगवान सहाय, डॉ.नीलांबर भट्ट, जिला पंचायत सदस्य छवि कांडपाल, डॉ. कमल रावत, डॉ. रश्मि पंत, स्वास्थ्य प्रतिनिधि राहुल झिंगरन समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान काफी संख्या में स्टॉल भी लगाए गए थे।

स्टार्टअप एक्सपो

 स्टार्टअप एक्सपो में गोल्ज्यू ऐपण के लिए निर्मला जोशी, रंगों की विरासत के लिए दीपिका, नॉटी ब्लूम्स के लिए शोभा भट्ट, अंजलि टम्टा, हिना और पायल, प्लांट ऑर्बिट के लिए गगन त्रिपाठी और कालिका समूह के लिए किरन जोशी को बेस्ट बिजनेस मॉडल का सम्मान मिला।

अलवीरा के आइडिया भाया

आईडिया पोस्टर प्रजेंटेशन में देवभूमि नमक के लिए दून कान्वेंट स्कूल बरेली की अलवीरा को पहला, स्कूल बस ट्रेकिंग सिस्टम के लिए एसएमएस दत्ता मेमोरियल स्कूल खटीमा की खुशी जोशी को दूसरा और स्मार्ट स्पीड गार्ड के लिए डीपीएस हल्द्वानी के मृदुल भट्ट को तीसरा पुरस्कार मिला। सीओटू कनवर्टर के लिए सेंट लॉरेंस के आदित्य सिंह व फायर सेफ्टी के लिए बीएलएम एकेडमी के हरीश गढ़िया को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

नवाचार मॉडल

 नवाचार मॉडल के लिए दून कॉन्वेंट की लक्षिता जोशी को पहला, जीजीआईसी फाजिलपुर मेहरोला रुद्रपुर की कामिनी देवी को दूसरा, बीएलएम के कृष पांडे को तीसरा पुरस्कार मिला। जेएचएस स्कूल विजयपुर के संजय राम और हरमन माइनर स्कूल भीमताल के कनिष्क को सांत्वना पुरस्कार मिला।

स्टीम प्रोजेक्ट डिमोंस्ट्रेशन

 स्टीम प्रोजेक्ट डिमोंस्ट्रेशन में शेमफोर्ड के शिवम पांडे को पहला, स्वास्त्ययन स्कूल के सुक्रित चिन्मय भट्ट को दूसरा और जेएचएस स्कूल विजयपुर के विकास मेहता को तीसरा पुरस्कार मिला। गुरुनानक एकेडमी के गुरजीत कौर और स्वास्त्ययन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अनुष्का सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed