फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Amar Singh's proximity to Amitabh Bachchan was seen in Nainital

नैनीताल में देखने को मिली थीं अमर सिंह की अमिताभ बच्चन से नजदीकियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Amar Singh's proximity to Amitabh Bachchan was seen in Nainital
नैनीताल। राज्यसभा सांसद अमर सिंह भले ही अब न रहे हों लेकिन एक दौर वह भी था जब नैनीताल के लोगों ने बिग बी अमिताभ बच्चन और अमर सिंह की नजदीकियों को बेहद करीब से महसूस किया था। अमर सिंह ने बच्चन परिवार के साथ नैनीताल में दो दिन बिताए थे।
विज्ञापन

ये वो दौर था जब अमर सिंह अमिताभ के पारिवारिक सदस्य जैसे होते थे। इससे पूर्व अमिताभ को बुरे दौर से उबारने में अमर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी और उनकी बच्चन परिवार से खासी घनिष्ठता हो गई थी। यहां अमिताभ अपने व्यक्तिगत कार्यक्रम में भी उन्हें साथ लेकर आए थे।
विज्ञापन

बता दें कि फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की पढ़ाई नैनीताल के प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज से हुई थी। शेरवुड कॉलेज प्रबंधन की ओर से हर साल वार्षिक समारोह के साथ ही कॉलेज के उन पूर्व छात्रों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाता है जिन्हें कॉलेज से पास आउट हुए 50 वर्ष हो चुके हों। 2008 में अमिताभ बच्चन को शेरवुड में अध्ययन के 50 वर्ष पूरे हुए थे। तब विद्यालय प्रबंधन ने पूर्व छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया और बतौर मुख्य अतिथि बिग बी को इस में बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जून 2008 को अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन और अमर सिंह के साथ नैनीताल पहुंचे थे। शेरवुड के प्रधानाध्यापक अमनदीप संधू ने भी उस दौर को याद करते हुए अमर सिंह को श्रद्धांजलि दी। चार जून को विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। चार जून को ही अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी नैनीताल पहुंचे तब बच्चन परिवार और अमर सिंह नैनीताल के प्रतिष्ठित होटल मनु महारानी में दो दिनों तक ठहरे थे। इन दो दिनों में अमर सिंह और बच्चन परिवार ने शेरवुड कॉलेज के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था।

इस दौरान विद्यालय प्रबंधन के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी अमिताभ बच्चन और अमर सिंह की नजदीकियों को महसूस किया, हालांकि यह बात और है कि बाद में अमर सिंह और बच्चन परिवार के बीच रिश्ते बिगड़ने से दोनों एक दूसरे से अलग हो गए लेकिन अब जब अमर सिंह इस दुनिया में नहीं हैं, तब नैनीताल के लोग अमर सिंह और बच्चन परिवार की नजदीकियों को याद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed