फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Amar light table tennis tournament

अमर उजाला का टेबल टेनिस टूर्नामेंट

Mon, 25 Jan 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 25 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Amar light table tennis tournament

अमर उजाला और आसु स्पोर्ट्स की ओर से आयोजित टेबल टेनिस टूर्नामेंट के अंडर-14 बालक वर्ग में कृष्णा गुप्ता और श्वेता खासा ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन


अंडर-16 वर्ग में ऑरम के सिद्धार्थ मेहरा और मौलिखी कपूर ने बाजी मारी। भारतीय टीम के चीफ कोच और द्रोणाचार्य अवार्डी भवानी मुखर्जी और साई हॉस्टल काशीपुर की कोच ज्योति शाह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


ऑरम ग्लोबल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में कृष्णा गुप्ता ने ऑरम स्कूल के ऋषिराज बिष्ट को हराया। बालिका वर्ग में ऑरम की श्वेता खासा ने एल्मा को हराया। अंडर-16 बालक वर्ग में ऑरम के सिद्धार्थ मेहरा ने बीएलएम के गौरव राना को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-16 बालिका वर्ग में ऑरम की मौलिखी कपूर ने श्वेता खासा को मात दी। अंडर-16 युगल वर्ग में कृष्णा गुप्ता व हिमांशु वैश्य की जोड़ी ने ऑरम के सिद्धार्थ और हिमांशु पलड़िया की जोड़ी को हराया। अंडर-14 युगल वर्ग में महर्षि विद्या मंदिर के विवेक पंत व चेतन पंत की जोड़ी ने बीएलएम के सजल जोशी और अभिनव चौधरी को हराया।

अंडर-16 युगल बालिका वर्ग में मौलिखी कपूर व श्वेता खासा की जोड़ी ने ऋषिका और एल्मा की जोड़ी को हराया। अंडर-14 बालिका वर्ग में दीक्षांत इंटरनेशनल की प्रियांशी व कंचन ने ऑरम स्कूल की श्वेता खासा व ऋषिका को हराया। पुरुष ओपन वर्ग में नारायण कांडपाल ने पीयूष कुमार को मात दी।

महिला ओपन वर्ग में एसएआई काशीपुर की ममता रावत ने ऑरम की एल्मा को हराया। पुरुष वेटर्न स्पर्धा में नारायण कांडपाल ने समित टिक्कू को हराया। मिक्स डबल्स में समित टिक्कू व अंजली ने अजीत व ममता की जोड़ी को हराया।

 इस मौके पर ऑरम स्कूल के संस्थापक विजय कुमार जोशी, ऑरम स्कूल के निदेशक मणि पुष्पक जोशी, कमला गुप्ता, राकेश गुप्ता, योगेश पांडे, निशित शर्मा, ज्योति अग्रवाल, गौरी बोहरा, आशु पंत, प्रिया वार्ष्णेय, भवानी बाफिला, रवि भगत, शुभ्रा सुयाल आदि मौजूद रहे।

टूर्नामेंट के आयोजन में आसु स्पोर्ट्स की निदेशक सुनीता अजय पांडे, कोयल ग्रीन स्मार्ट पावर के एमडी दीपक हेड़िया, रॉयल कंप्यूटर्स के निदेशक नदीम खान, बीएमएम के एमडी विनय बिष्ट, काउंसलर अब्राहम मोजेज, कृष्णा मुरारी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के एमउी संजीव शर्मा ने सहयोग दिया।

द्रोणाचार्य अवार्डी भवानी मुखर्जी ने ऑरम ग्लोबल स्कूल में टीटी के खिलाड़ियों को टिप्स दिए। बच्चों ने उनसे खेल से संबंधित कई सवाल भी पूछे। उन्होंने बच्चों को बताया कि खेल में बेहतर प्रदर्शन कर आप अपना कॅरिअर भी बना सकते हैं।


उन्होंने बच्चों से कहा कि आज कई खिलाड़ी खेल की बदौलत कई सेंट्रल, रेलवे व कई अन्य कंपनियों में नौकरी कर रहे हैं। इसके अलावा एनआईएस कर कोचिंग के क्षेत्र में भी कॅरिअर बनाया जा सकता है।

उन्होंने बच्चों से मेहनत और लगन से निरंतर अभ्यास करने कोे कहा। उन्होंने कहा कि आप अपने कोच, टीचर का कहना माने और मेहनत से जी न चुराएं। सफलता आपके पीछे आएगी। उन्होंने बच्चों को बेहतर खेल की तकनीक भी सिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed