{"_id":"6366a95fd35fa26caa168815","slug":"along-with-fundamental-rights-fulfillment-of-fundamental-duties-should-also-be-a-priority-co-nainital-haldwani-news-hld481040350","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्य निभाना भी हो प्राथमिकता: सीओ नैनीताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्य निभाना भी हो प्राथमिकता: सीओ नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी, बीएलएम एकेडमी में अमर उजाला द्वारा आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राओं को ट्र?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नैनीताल की सीओ विभा दीक्षित ने छात्र-छात्राओं से कहा कि मौलिक अधिकारों की जानकारी हासिल करने के साथ अपने कर्तव्यों का भी पालन करें। किशोरावस्था में वाहन न चलाएं। सोशल मीडिया का दुरुपयोग न करें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा न करें। नशा और अपराध की ओर न बढ़ें। मित्रमंडली में गलत आचरण के बच्चे हैं तो उन्हें समझाएं, वे न मानें तो उनका साथ छोड़ दें। अपने बड़ों का आदर करें। नियम-कानूनों का पूरी तरह पालन करें।
सीओ विभा दीक्षित शनिवार को जयपुरबीसा स्थित बीएलएम एकेडमी में अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने एक शिक्षक की तरह बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और सवाल भी पूछे। उन्हें यातायात के नियम बताए और उल्लंघन पर होने वाली कार्रवाई से भी अवगत कराया। बच्चों से पूछा कि आप नियमों का पालन कर खुद को सुरक्षित रखना पसंद करेंगे, या उल्लंघन कर अपने माता-पिता को परेशान करना, हजारों रुपये का जुर्माना देना, वाहन का रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराना। इस पर बच्चों ने नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
सीओ ने साइबर अपराध पर बातचीत करते हुए छात्र-छात्राओं को अनजान व्यक्तियों से फोन कॉल या फिर सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये बैंक खाते से जुड़ी जानकारी साझा न करने की बात कही। बाल संरक्षण अधिनियम के मामले में बच्चों को शारीरिक हिंसा, यौन उत्पीड़न समेत अन्य की जानकारी दी। उसके बाद सीओ ने नीरज सिंह, खुशी, पारस, अभय पांडे, हर्षित और कृष से सवाल-जवाब भी किए।
विज्ञापन
स्कूल की निदेशक सुमाया अग्रवाल ने स्मृति चिह्न भेंट किया। प्रशासनिक अधिकारी अमर सिंह कंवर ने धन्यवाद व्यक्त किया। इस दौरान स्कूल की सीनियर कॉर्डिनेटर संगीता माथुर और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
कोई शिकायत हो तो मिलाएं नंबर
सीओ ने बच्चों से कहा कि किसी भी तरह का उत्पीड़न या बालश्रम होने पर पुलिस के टोल फ्री नंबर पर बताएं। उन्हें पूरी मदद मिलेगी। पुलिस शिकायत नंबर 112, साइबर संबंधी शिकायत 1930, पॉक्सो की शिकायत 1090 पर कर सकते हैं। साथ ही उत्तराखंड पुलिस एप और वेबसाइट पर भी जानकारी दी जा सकती है।

हल्द्वानी, बीएलएम एकेडमी में अमर उजाला द्वारा आयोजित पुलिस की पाठशाला में उपस्थित छात्र-छात्राए