फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Almora Panar NH

Nainital News: अल्मोड़ा से पनार तक सड़क बना रही कंपनी से एनएच ने काम छीना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Almora Panar NH
हल्द्वानी। तय समय सीमा बढ़ाने के बाद भी अल्मोड़ा से पनार तक सड़क का काम पूरा नहीं हो सका है। इस पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मां भगवती कंस्ट्रक्शन कंपनी से काम छीन लिया है। साथ ही परिवहन मंत्रालय को पत्र भेजकर कंपनी को काली सूची में डालने की सिफारिश की है।
विज्ञापन

एनएच के अधीक्षण अभियंता अरूण कुमार ने बताया कि वार्षिक योजना 2020-21 के तहत अल्मोड़ा से पनार रोड पर 44.10 किलोमीटर सड़क का सुदृढ़ीकरण काम के लिए 28 करोड़ रुपये जारी हुए थे। इसका ठेका मां भगवती कंस्ट्रक्शन कंपनी नोएडा के नाम पर हुआ था। काम शुरू करने की तिथि एक जुलाई 2021 और समाप्ति की 30 जून 2022 थी। कंपनी ने तय समय पर काम नहीं किया। इसके बाद कंपनी को काम पूरा करने के लिए अप्रैल 2023 तक समय दिया गया। इसके बावजूद अब तक कंपनी मात्र 38 प्रतिशत तक ही सड़क बना सकी। इसलिए कंपनी से काम छीन लिया गया है। अब दोबारा टेंडर निकाले जाएंगे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को पत्र भेजा गया है। कंपनी को काली सूची में डालने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed