फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Almora Highway remained closed for four hours due to falling of boulders and debris

बोल्डर और मलबा गिरने से चार घंटे बंद रहा अल्मोड़ा हाईवे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Almora Highway remained closed for four hours due to falling of boulders and debris
भवाली.अल्मोड़ा हाईवे पर भौर्या मोड़ के पास सड़क पर आए मलबे को हटाती जेसीबी। संवाद - फोटो : BHIMTAL
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह पांच बजे भौर्या मोड़ पर थुवा की पहाड़ी से बोल्डर, पत्थर और मलबा सड़क पर गिरने से मार्ग पर चार घंटे तक यातायात ठप हो गया। मार्ग के बंद होने से अल्मोड़ा, बागेश्वर, हल्द्वानी, डीडीहाट की तरफ आने-जाने वाले वाहनों की सड़क के दोनों ओर लंबी कतार लगने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जेसीबी की मदद से सुबह नौ बजे मार्ग सुचारु किया गया। उसके बाद बड़ेे वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह भौर्या मोड़ पर थुवा की पहाड़ी से बोल्डर, पत्थर और मलबा गिरने की सूचना मिलते ही खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बंद सड़क की सूचना विभागीय अधिकारियों को देने के दो घंटे बाद जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची जिसके बाद बोल्डर और पत्थरों को हटाकर 8 बजे छोटे वाहनों के लिए मार्ग खोला गया।
विज्ञापन

बाद में तीन जेसीबी मशीनों की मदद से दोनों तरफ बोल्डर और पत्थर हटाने के साथ सुबह नौ बजे बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग खोल दिया गया। हालांकि इस बीच सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को अल्मोड़ा जाने के लिए वाया रानीखेत होते हुए 45 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। कई लोग खैरना में उतरकर रानीखेत की बसों से अल्मोड़ा की ओर गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed