फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Almora and Tehri won the match with centuries of Vijay and Lakshya

Nainital News: अल्मोड़ा व टिहरी ने विजय और लक्ष्य के शतकों से जीते मैच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Almora and Tehri won the match with centuries of Vijay and Lakshya
अंतरजनपदीय क्रिकेट लीग के दौरान मौजूद ​खिलाड़ी।
हल्द्वानी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित अंतरजनपदीय क्रिकेट लीग में अल्मोड़ा व टिहरी ने अपने-अपने मैच जीते। अल्मोड़ा के विजय बोरा व टिहरी के लक्ष्य बिष्ट ने शानदार शतक लगाया।
विज्ञापन


हल्द्वानी के जीएनजी मैदान में खेले गए मैच में चंपावत की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 307 रन बनाए। विकटकीपर बल्लेबाज पीयूष सिंह व सौरभ सिंह ने क्रमश: 60 व 50 रन का योगदान दिया। अल्मोड़ा के अमित कुमार ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा ने चार विकेट से मैच जीत लिया। विजय बोरा ने 12 चौके 6 छक्के की मदद से 109 रन की पारी खेली। साथ ही शुभम बिष्ट ने 63 रन बनाए।
विज्ञापन


दूसरा मैच रामनगर के मैदान में टिहरी और यूएसनगर के बीच खेला गया। टिहरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाए। लक्ष्य बिष्ट ने 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 114 रन की पारी खेली। रोहित यादव ने 68 रन व शिवम रावत ने 52 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूएसनगर के विनय कुमार, मो.फैज व शशांक पंत ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में ऊधमसिंह नगर की पूरी टीम 40 ओवर में सभी विकेट खोकर 253 रन बना सकी और 59 रन से मैच हार गई। यूएसनगर के लिए अभिमन्यु सिंह ने 85 रन, प्रखर वर्मा ने 70 और शशांक पंत ने 45 रन बनाए। यूएसनगर के ऋषभ शर्मा ने पांच विकेट लिए। अंपायर विजय आर्या, सुमित गुप्ता, गणेश रोहियाल, आयुष सिंह और स्कोरर मनीष कुमार व शुभम कुकसाल रहे।


इससे पहले मुख्य अतिथि यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विशाल भोजक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, किशन अनेरिया, आनंद बिष्ट, अमर संधू, अक्षत जोशी, अभिषेक कुमार, नरेंद्र अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed