फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Almanac editors allege conspiracy to intimidate them for dominance

Nainital News: पंचांग संपादकों का आरोप, वर्चस्व के लिए उन्हें डराने की साजिश

Mon, 17 Nov 2025 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 17 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Almanac editors allege conspiracy to intimidate them for dominance
16एचएलडी01पी- बैठक करते कुमाऊं के प्रमुख पंचांग संपादक और ज्योतिष आदि।
हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच के संरक्षक हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड के पंचांग ज्ञाता, कुल पुरोहितों का एक बड़ा सम्मेलन हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा। रविवार को नहर कवरिंग रोड श्यामा गार्डन स्थित एक घर में हुई बैठक में पहुंचे प्रमुख पंचांग संपादकों ने आरोप लगाया कि कुछ पुराने पंचागों का अस्तित्व मिटाना चाहते हैं। स्थानीय पंचांगों के संपादकों ने कहा कि अपने वर्चस्व के लिए कुछ लोग उन्हें डरा-धमका रहे हैं।
विज्ञापन

श्री तारा प्रसाद दिव्य पंचांग के प्रधान संपादक आचार्य डॉ. रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि कुछ लोगों ने दीपावली 20 अक्तूबर को मनाने पर एक मुहिम चलाई थी। पंचांगों का हवाला देते हुए 21 को दीपावली होने का तर्क देने पर कुछ लोग उनके खिलाफ हो गए। अब वह व्यतिगत नोटिस देकर डरा रहे हैं। तब उन्होंने सिर्फ यही कहा था कि पहाड़ के प्रचलित पंचांगों में दीपावली 21 की ही है। प्रचलित पंचांग राम दत्त जोशी के बंशज प्रद्योत जोशी ने कहा कि पहाड़ के पंचांग अल्मोड़ा कटारमल सूर्यमंदिर को केंद्र बिंदु मानकर बने हैं जिसकी गणना सत्य एवं सटीक है।
विज्ञापन


गणेश मार्तंड पंचांग के दीपक जोशी ने कहा कि कुछ लोग पुराने पंचांगों की नकल कर अपना पंचांग बनाकर तिथि त्योहार पर विवाद की स्थिति पैदा कर रहे हैं। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच के संरक्षक हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के पंचांगों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। जल्द सम्मेलन बुलाकर आम राय से भविष्य के निर्णय लिए जाएंगे। आरोप लगाया कि कुछ लोग तिथि त्योहार भी शक्ति परीक्षण के रूप में तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed