{"_id":"6930891abe280d6ab50229a4","slug":"allegations-of-not-paying-honorarium-to-door-to-door-garbage-collection-personnel-haldwani-news-c-238-1-ntl1003-120723-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: डोर टू डोर कूडा उठान कार्मिकों को मानदेय न देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: डोर टू डोर कूडा उठान कार्मिकों को मानदेय न देने का आरोप
Thu, 04 Dec 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। डोर टू डोर कूड़ा उठान करने में फेल हो रही पालिका अधिकृत संस्था फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बुधवार को नियमित कार्य के बावजूद मानदेय न देने का मामला पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा तक पहुंच गया। उन्होंने संस्था को निर्देश दिए कि कर्मचारियों को नियमित मानदेय दें।
बुधवार को डोर टू डोर कर्मचारी राज वाल्मीकि और रामकिशोर ईओ के कक्ष में पहुंच गए। कर्मचारियों में से एक ने दो माह तो दूसरे ने पांच माह से मानदेय न देने का आरोप लगाया। ईओ के समझाने पर वह पालिका में स्थित टीबीआई संस्था कार्यालय पहुंच गए। वहां मौजूद संस्था कार्मिकों के समक्ष कर्मचारी वेतन के लिए गिड़गिड़ाने लगे। सितारगंंज से आने का हवाला देते हुए भुगतान की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे ईओ ने संस्था कार्मिकों को लताड़ा। संस्था के राहुल भाटिया का कहना है कि नियमों के तहत भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। संवाद