{"_id":"66fb424773589a87a903b016","slug":"allegation-of-poor-quality-in-jjms-work-haldwani-news-c-305-1-cga1001-100471-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जेजेएम के कार्यों में घटिया गुणवत्ता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जेजेएम के कार्यों में घटिया गुणवत्ता का आरोप
Tue, 01 Oct 2024 05:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
चोरगलिया (नैनीताल)। इंदरपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत बोरिंग और मरम्मत आदि कार्य किया जा रहा है। पूर्व प्रधान नेत्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सोमवार को ग्रामीण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। पूर्व प्रधान ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की ओर से घटिया गुणवत्ता के साथ कार्य किया जा रहा है।
साथ ही बताया कि ट्यूबवेल के लिए नया बोर किया गया है, जिसमें छह इंच मोटे पाइप लगाए गए हैं लेकिन मोटर कम हॉर्स पावर की लगाई गई है, जिससे ओवर हेड टैंक में पानी 10 घंटे में भी पानी नहीं भर पा रहा है और गांव तक पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इसके अलावा अन्य कार्यों में भी लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जल्द ही इस संबंध में डीएम से वार्ता की जाएगी। संवाद