फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   All schools and Anganwadi centres closed in Nainital on July 10 due to red alert for heavy rain

UK: नैनीताल में रेड अलर्ट...दस जुलाई को सभी स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

Thu, 09 Jul 2026 06:30 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Thu, 09 Jul 2026 06:30 PM IST
सार

मौसम विभाग ने 10 जुलाई 2026 को नैनीताल जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने 10 जुलाई को सभी सरकारी, अर्धसरकारी और निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12) और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
All schools and Anganwadi centres closed in Nainital on July 10 due to red alert for heavy rain
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

भारत मौसम विभाग देहरादून की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई 2026 को जनपद नैनीताल में ''वार्निंग (टेक एक्शन)'' श्रेणी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए जिले में बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली गिरने और तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश के दौर की संभावना जताई है।

विज्ञापन


जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने और संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। संभावित आपदा और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 10 जुलाई (शुक्रवार) को जिले के सभी सरकारी, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले संबंधित संस्थानों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम विभाग के अलर्ट को गंभीरता से लें, अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed