फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   All Saints College White, Blue and Bharatiya Shaheed Sainik Vidyalaya won

Nainital News: ऑल सेंट्स कॉलेज व्हाइट, ब्लू और भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय जीते

Tue, 14 Oct 2025 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 14 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
All Saints College White, Blue and Bharatiya Shaheed Sainik Vidyalaya won
ऑल सेंट्स कॉलेज में आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गोल के लिए जूझते ​खिलाड़ी। स्कूल - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल में सोमवार को 12वीं ऑल सेंट्स कॉलेज अंतर विद्यालयी बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह के दौरान मेज़बान विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजिना रिचर्ड्स ने शपथ दिलाई। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों ने खेल भावना और नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। पहले मुकाबले में ऑल सेंट्स कॉलेज व्हाइट ने भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय को 11-6 से, दूसरे मुकाबले में ऑल सेंट्स कॉलेज ब्लू ने ऑल सेंट्स रेड को 44-2 से, तीसरे मुकाबले में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय ने सेंट मेरी कॉन्वेंट कॉलेज को 17-14 से पराजित किया। रेफरी भुवन सिंह बिष्ट, राजीव गुप्ता, हरीश चौधरी, फरीद अहमद, हरीश जोशी, शेरब खम्पा और विनोद कनारी रहे। यहां सेंट मेरी कॉन्वेंट कॉलेज की प्रधानाचार्य सिस्टर मंजुषा, ऑल सेंट्स कॉलेज के खेल विभागाध्यक्ष गोपाल बिष्ट, दीक्षित बिष्ट, मयंक रावत, भुवन पडियार, माणिक साह, भूपेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed