फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   All four brothers were born, congratulations in Awadh...

Nainital News: जन्मे हैं चारों भईया, अवध में बाजे बधैया...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
All four brothers were born, congratulations in Awadh...
हल्द्वानी। चैत्र नवरात्र की श्रीराम नवमी बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की कतार रही। घरों में पकवान बनाकर कन्यापूजन किया गया। मंदिरों में जन्मे हैं चारों भईया, अवध में बाजे बधैया..., गीत गूंजे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह शुभ मुहूर्त में व्रत का संकल्प लेने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। घरों और मंदिरों में श्रीराम रक्षा स्रोत और राम भजन भी हुए। सायंकाल पूजा के बाद लोगों ने व्रत खोला। प्राचीन देवी मंदिर, शीतला माता, अष्टादश भुजा मंदिर बेरीपड़ाव समेत शहर के तमाम मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ रही। रामलीला मोहल्ला स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हुई और श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के व्यवस्थापक पंडित विवेक शर्मा ने तड़के ठाकुर जी की मंगला आरती की और उसके बाद प्रभु राम का अभिषेक और भव्य शृंगार किया। भास्कर जोशी, विशेष पांडे, रजत शर्मा ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। दोपहर 12 बजे महाआरती हुई। भक्तों को पंचामृत, छप्पन भोग का प्रसाद बांटा गया। यहां पंडित गिरीश दुर्गापाल, राकेश गर्ग, सुशील अग्रवाल, अमरनाथ जोशी, रिशु अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed