फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Alchouna-Tada motorway will soon be asphalted: Minister

अलचौना-ताड़ा मोटर मार्ग पर जल्द होगा डामरीकरण : मंत्री

Fri, 17 Apr 2026 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 17 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Alchouna-Tada motorway will soon be asphalted: Minister
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बृहस्पतिवार को रामगढ़ के शीतला, हरतोला, नथुवाखान और भीमताल के चांफी, अलचौना और ताड़ा में ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनीं। मंत्री ने कहा कि अलचौना-ताड़ा मोटर मार्ग पर डामरीकरण कराने का प्रस्ताव शासन में भेज दिया है। उन्होंने कहा कि सड़क पर डामरीकरण के लिए जल्द धनराशि जारी हो जाएगी। सड़क पर डामर होने से स्थानीय लोगों और किसानों की समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को गांव में शिविर लगाकर समस्याएं हल कराने के निर्देश दिए। रामगढ़ क्षेत्र में भ्रमण के दौरान कहा कि सड़क पर डामरीकरण के लिए बजट जारी हो चुका है। उन्होंने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को पेयजल योजना का लाभ देने को कहा। मंत्री ने कहा कि रामगढ़ क्षेत्र में मंडी और कोल्ड स्टोरेज की घोषणा सीएम की ओर से की गई है। मंडी और कोल्ड स्टोरेज बनने से किसानों की समस्या दूर होगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अंकित पांडे, देवेंद्र सिंह बिष्ट, कुंदन चिलवाल, कमलेश बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed