फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Akshaya Tritiya will be celebrated tomorrow...

कल मनाई जाएगी अक्षय तृतीया...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya will be celebrated tomorrow...
हल्द्वानी। वैशाख शुक्ल पक्ष मंगलवार तीन अप्रैल को अक्षय तृतीया है। भारतीय ज्योतिष शास्त्र, सनातन धर्म का सबसे अहम और शुभ दिन इसे माना जाता है। इसी दिन परशुराम जयंती भी है सनातन धर्म के अनुसार इस तिथि को शुभ कार्यों के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस तिथि में किए कार्यो का क्षय नहीं होता।
विज्ञापन

ज्योतिष और पंडित त्रिभुवन उप्रेती बताते हैं कि विवाह, उपनयन संस्कार, धार्मिक कार्य, खरीदारी, सोना, चांदी, वाहन, भूमि क्रय, भवन निर्माण, सामग्री आदि के लिए अक्षय तृतीया अत्यंत शुभ मानी गई है। मंगलवार तीन मई को सूर्योदय से ही अक्षय तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी जो बुधवार चार मई 2022 की सुबह 7:33 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गणेश पूजन, लक्ष्मी पूजन, कन्या पूजन के बाद दिन भर व्रत कर भगवान गणपति और लक्ष्मी का ध्यान करने से कोटी यज्ञ फल मिलता है और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। धन धान्य समृद्धि आने के साथ पारिवारिक, सुख शांति प्राप्त होती है। उन्होंने बताया इस वर्ष अक्षय तृतीया तिथि को कोई पंचक भद्रा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शुभ मुहूर्त में करें शुरुआत
मंगलवार सुबह 11:04 बजे से शाम 7:45 बजे तक का समय खरीदारी के लिए शुभ रहेगा। इस दिन सुबह 10:20 बजे से 12:40 बजे और दोपहर 03:01 बजे से 5:18 बजे तक का समय विवाह के लिए शुभ लग्न है लेकिन रात्रि विवाह सुविधानुसार कर सकते हैं। उपनयन, संस्कार धार्मिक कार्य के लिए पूरा दिन शुभ है। मिथुन, तुला, कुंभ राशि के जातकों को चंद्रमा अपैट होने से उन्हें चंद्रमा का व्रत रखकर अक्षय तृतीया में अपने परम सुख समृद्धि ऐश्वर्य और वैभव के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। यह दिन नए भवन निर्माण के लिए उचित नहीं माना जाता है, हालांकि पुराने भवन को खरीदा जा सकता है। फिलहाल सभी धार्मिक कार्यों के लिए यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण व शुभ है। - ज्योतिष पंडित त्रिभुवन उप्रेती।
अक्षय तृतीया पर चमकेगा कारोबार, उत्साहित हैं कारोबारी
हल्द्वानी। अक्षय तृतीया के लिए बाजार तैयार हो गया है और कारोबारी उत्साहित हैं। ज्वैलरी हो या आटोमोबाइल या फिर रियल स्टेट सेक्टर में गजब की तेजी आई है और लोगों ने अक्षय तृतीया के दिन के लिए बुकिंग के ऑर्डर भी दे दिए हैं।
गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी की डिमांड बढ़ी
कुमाऊं ज्वैलर्स के स्वामी राम शरण वर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया के मौके पर उनके यहां डायमंड ज्वैलरी बनवाई में 30 प्रतिशत और गोल्ड ज्वैलरी में भी 30 प्रतिशत का डिस्काउंट ऑफर रखा गया है। सराफा व्यापारी राजेश अग्रवाल ने बताया अक्षय तृतीया पर उम्मीद बढ़ी है। विशेष दिन के लिए ग्राहक डिमांड दे रहे हैं अब बाजार कितना गुलजार होगा उसी दिन का इंतजार है।
आटोमोबाइल सेक्टर चमका, धड़ाधड़ मिल रहे आर्डर
रामपुर रोड स्थित बजरंग मोटर्स के स्वामी संजय कुमार ने बताया कि आटोमोबाइल सेक्टर काफी अच्छा रहने की उम्मीद है। लोग बुकिंग कराने के लिए आर्डर दे रहे हैं। अकेले उनके यहां 200 वाहनों की अक्षय तृतीया के दिन बुकिंग के ऑर्डर आ चुके हैं लेकिन वाहनों की कमी हो गई है। सोमवार तक डिमांड और ज्यादा बाद जाएगी।

रियल स्टेट के लिए भारी बुकिंग शुरू
रियल स्टेट कारोबारी पॉल बिल्डर्स एंड डवलपर्स के निदेशक विजय पॉल ने बताया कि लोगों की बड़ी संख्या में बुकिंग आ रही है। जमीन के अलावा विला, फ्लैट खरीदने के लिए लोग उत्सुक हैं। अक्षय तृतीया के दिन कारोबार अन्य सालों की अपेक्षा काफी अच्छा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed