फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Akshaya Tritiya is on Dhan Varsha Karma Yoga

अक्षय तृतीया पर हैं धन वर्षा कारक योग

Fri, 28 Apr 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। Updated Fri, 28 Apr 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya is on Dhan Varsha Karma Yoga
gold coins

इस बार अक्षय तृतीया शुक्रवार को कृतिका रोहिणी नक्षत्र और वृष राशि में पड़ रही है। जो अमृत वर्षा और धन वर्षा योग कारक है। ज्योतिषाचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि शुक्रवार को 10.30 बजे तृतीया तिथि लगेगी।

विज्ञापन


इसी दिन परशुराम जयंती भी है। चंद्रमा अपनी उच्च राशि में और साथ ही सूर्य भी अपनी राशि मेष में हैं इसलिए यह दिन विवाह, यज्ञ, क्रय, विक्रय, नूतन प्रवेश आदि के लिए अति शुभ है। सोना, चांदी दोनों में काफी सुधार आ सकता है। इस दिन हर व्यक्ति कुछ न कुछ अक्षय कारक वस्तु खरीदता है अथवा शुभ कार्य करता है।
विज्ञापन


राशियों के लिए फल कारक

मेष: सोना, भूमि, वाहन के लिए अति शुभ है। शुभ रंग लाल।

वृष: चांदी या जेवर ले सकते हैं। अन्न आदि से भी लाभ मिलेगा। लाभ रंग सफेद।

मिथुन: सोने के आभूषण के साथ-साथ वस्त्र खरीद सकते हैं। शुभ रंग हरा।

कर्क: वाहन, चांदी, नव निर्माण आदि कार्यों से लाभ मिलेगा। शुभ रंग सफेद।

सिंह: सोना, कृषि उपकरण खरीद सकते हैं। कोर्ट के कामों में विजय। शुभ रंग लाल।

कन्या: रुका धन मिलेगा, रत्नों के  क्रय-विक्रय, काष्ठ उपकरणों से लाभ। शुभ रंग हरा।

तुला: भूमि, भवन संबंधी उपकरण से लाभ, पुस्तक, कागज आदि से लाभ। शुभ रंग सफेद।

वृश्चिक: सोना या तांबा लाभकारी। विद्या क्षेत्र में उन्नति। शुभ रंग लाल, पीला।

धन: लौह युक्त धातु से लाभ। चांदी खरीदें। शुभ रंग सफेद, पीला।

मकर: सोने का सिक्का, पेय संबंधी व्यापार से लाभ। मांगलिक कार्य। शुभ रंग लाल, हरा।

कुंभ: चांदी संबंधी आभूषण खरीद सकते हैं। वस्त्रों से लाभ। शुभ रंग नीला, पीला।

मीन: सोना, चांदी, अन्न, खाद्य वस्तुओं से लाभ। मांगलिक कार्य पूर्ण होंगे।  शुभ रंग पीला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed