{"_id":"28e1e6459a04290b1d8395a1adef1749","slug":"ajay-bhatt-s-press-conference-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर आ चुकी कांग्रेस की कलह : नेता प्रतिपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर आ चुकी कांग्रेस की कलह : नेता प्रतिपक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 30 Jan 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार अपनों से पूरी तरह घिर चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ मोर्चा खोलने से कांग्रेस की आपसी कलह खुलकर सड़क पर आ गई है। रावत सरकार को अपने ही विधायकों से सरकार गिराने का खतरा पैदा हो गया है। मुख्यमंत्री सरकार बचाने के सिवाय कुछ और सोच ही नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में विकास पूरी तरह ठप है। लूट खसोट का माहौल बना है। जनता परेशान है। मुख्यमंत्री कोरी घोषणाएं कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ मोर्चा खोलने से सरकार का चेहरा बेनकाब हो चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार से जनता ही नहीं बल्कि कांग्रेसी विधायक और नेता भी नाखुश हैं। कांग्रेस कई धड़ों में बंट चुकी है। भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री रावत विधायकों और नेताओं को मनाने में जुटे हैं, ताकि सरकार गिरने से बचाई जा सके। प्रेस वार्ता में प्रकाश रावत, नवीन पंत, भूपेंद्र क्वीरा, कमल जोशी मौजूद थे।
विज्ञापन