{"_id":"666bc361931337c5e6070f65","slug":"air-force-helicopter-engaged-in-extinguishing-the-fire-in-almora-forest-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल रहे जंगल: आग बुझाने में जुटा सेना का MI-17 हेलीकॉप्टर, फिर सरकार ने मांगी मदद; भीमताल झील का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल रहे जंगल: आग बुझाने में जुटा सेना का MI-17 हेलीकॉप्टर, फिर सरकार ने मांगी मदद; भीमताल झील का इस्तेमाल
Fri, 14 Jun 2024 09:43 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 14 Jun 2024 09:43 AM IST
सार
अल्मोड़ा के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए भारतीय वायुसेना की मदद ली जा रही है। एमआई-17 हेलीकॉप्टर के जरिए जंगलों में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
आग बुझाने में जुटा सेना का MI-17 हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अल्मोड़ा के बिनसर अभयारण्य के जंगल में बृहस्पतिवार को आग लगने से चार वन कर्मियों की मौत हो गई थी और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शुक्रवार को सरकार और वन विभाग ने भारतीय वायु सेना के एमआई 17 के हेलिकॉप्टर की मदद से भीमताल झील से पानी उठाकर अल्मोड़ा के बिनसर अभयारण्य के जंगल में डालने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: अल्मोड़ा में जानलेवा हुई जंगल की आग, वन विभाग के चार कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत, चार झुलसे
विज्ञापन
वायुसेना के हेलिकॉप्टर की ओर से शुक्रवार की दोपहर 2 बजे तक जंगल में लगी आग में पानी डालकर बुझाने का रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। भीमताल झील से हेलिकॉप्टर द्वारा पानी उठाए जाने से पुलिस ने झील में नौकायन का संचालन रोक दिया है। इससे स्थानीय नौकायन संचालकों ने कारोबार के प्रभावित होने पर नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन