फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Aims Center in Kichcha

एम्स के सेटेलाइट सेंटर के लिए जमीन का सीमांकन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Aims Center in Kichcha
किच्छा (ऊधमसिंह नगर)। किच्छा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (एम्स) का सेटेलाइट सेंटर बनाने की दिशा में प्रयास तेज हो गए हैं। बुधवार को ऋषिकेश एम्स के अधिकारियों ने खुरपिया और बंडिया पहुंचकर लगभग एक सौ एकड़ जमीन का सीमांकन किया। बताया जा रहा है कि अगले तीन से चार महीने में इसका काम शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को एम्स ऋषिकेश के इंजीनियर बीएस रावत की अगुवाई में टीम खुरपिया और बंडिया पहुंची। यहां चयनित जमीन का निरीक्षण करने के बाद सीमांकन करवाया गया। नायब तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी के मुताबिक एम्स के लिए 27.55 एकड़ जमीन हल्द्वानी बाईपास रोड पर बनने जा रहे मॉडल डिग्री कॉलेज और रोडवेज बस अड्डे के बीच है जबकि 72.55 एकड़ से अधिक जमीन खुरपिया की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे स्थित है। बीएस रावत के अनुसार एम्स के सेटेलाइट सेंटर के निर्माण के मामले में केंद्र सरकार गंभीर है। उम्मीद जताई कि तीन से चार महीने में निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता चंद्र पाल, एम्स ऋषिकेश के रजिस्ट्रार राजीव चौधरी, पीआरओ हरीश थपलियाल, जेई मुकेश कुमार मंडल, चकबंदी कानूनगो विकास सिंह, राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पीएम मोदी कर चुके हैं शिलान्यास
किच्छा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर 2021 को हल्द्वानी में आयोजित सभा में इस सेंटर का वर्चुअल शिलान्यास कर चुके हैं। किच्छा में एम्स ऋषिकेश का सेटेलाइट बनाने की योजना पहले प्रागफार्म की सरकारी जमीन पर थी। बाद में खुरपिया फार्म की सरकारी जमीन का चयन किया गया। यहां सौ एकड़ जमीन प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली और ऋषिकेश की दौड़ से मिलेगी निजात
किच्छा। किच्छा में एम्स के सेटेलाइट सेंटर के बन जाने से कुमाऊं और यूपी से लगे कई इलाकों के लोगों को फायदा होगा। अब तक लोग बड़ी बीमारियों के इलाज के दिल्ली और ऋषिकेश एम्स या प्राइवेट अस्पतलों में जाते हैं। कुमाऊं में ऐसे सेंटर की जरूरत कई दशकों से महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed