फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Agneepath: Protest against lathi charge on youth

अग्निपथः युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में धरना प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Agneepath: Protest against lathi charge on youth
अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवकों पर हुए लाठी चार्ज के खिलाफ हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में धरना
हल्द्वानी। परिवर्तनकामी छात्र संगठन ने 17 जून को तिकोनिया चौराहे पर युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुद्ध पार्क में धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने अग्निपथ योजना को युवाओं के लिए छलावा बताया। साथ ही छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

सभा में संगठन के पदाधिकारियों ने अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज की निंदा की। कहा कि योजना के जरिये नौजवानों को छला जा रहा है। सभा में आए एक अभ्यर्थी ने कहा कि हम पूर्व में शारीरिक व मेडिकल परीक्षा पास कर चुके हैं। सरकार लगातार आश्वासन देती रही कि परीक्षाएं होंगी पर परीक्षाएं नहीं कराईं। अब सरकार कह रही है कि पुरानी भर्तियां रद्द हो गई हैं। अब सभी भर्तियां अग्निपथ योजना के तहत ही होंगी। कहा कि सरकार हमारे साथ अन्याय कर रही है। हम उसका विरोध कर रहे हैं। हमारे विरोध प्रदर्शन को पुलिस ने रोका, लाठीचार्ज किया और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। धरना प्रदर्शन में चंदन, महेश, उमेश, अनिषेक, विजय नैनवाल, करतार, विनय कुमार, दीक्षित, अनुराग, सुभाष, टीका राम, नसीम, रईस, जगदीश चंद्र आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed