फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Agneepath--- Police, administration lathi-charged their failure

अग्निपथ--- पुलिस, प्रशासन ने लाठीचार्ज कर अपनी नाकामी उतारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Agneepath--- Police, administration lathi-charged their failure
हल्द्वानी में सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं को बेस अस्पताल के पास रोककर सिटी मजिस
हल्द्वानी। जो हालात थे, उसे देखकर साफ लग रहा था कि पुलिस, प्रशासन हालात और युवकों के आक्रोश को भांपने में पूरी तरह सफल नहीं हो सका था जिसे कुछ युवकों की नाराजगी समझी जा रही थी और उसे नियंत्रित कर लेने का अंदरखाने मंसूबा था, वह तस्वीर कुछ देर में बदल गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। उनकी संख्या, हालात देख पुलिस, प्रशासन के माथे पर बल पड़ गए। जब तक पर्याप्त फोर्स नहीं पहुंची, उस समय तक समझाने का प्रयास किया जाता रहा। बाद में पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर युवकों को पीटा। ठंडी सड़क पर पुलिस से बचने को युवक को छिप गए थे, वहां से निकाल कर युवकों को पीटा गया। पुलिस का लाठीचार्ज का वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन

सेना में भर्ती की नई व्यवस्था को लागू किया गया है, उसे लेकर कई युवक सहमत नहीं है। वे एकजुट होकर नाराजगी जता सकते हैं, ऐसी चर्चा कई दिनों से थी। जगह आदि को लेकर भी चर्चा थी। खुफिया विभाग भी पता करने में जुटा था। बताया जाता है कि कुछ युवकों को समझाया भी गया। पुलिस की तैयारियों को लेकर लगा कि उनको विरोध का आभास था, लेकिन सैकड़ों की संख्या में युवा अलग-अलग जगहों से पहुंच जाएंगे। इसका अंदाजा नहीं लगा सकी। देखते- देखते बड़ी संख्या में युवक पहुंच गए। नैनीताल का मुख्य मार्ग जाम हो गया। ऐसे में जैसे ही राहगीरों के वाहन को रोकने और अराजकता की स्थिति और गहराने लगी और पर्याप्त पुलिस फोर्स हो गई तोे बल प्रयोग किया गया। हालांकि उसे अधिकारी मजबूरी बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...अफसरों के अपने तर्क
हल्द्वानी। पुलिस, प्रशासन के अफसरों के अपने तर्क हैं। उनका कहना है कि युवकों को समझाने की कोशिश की गई, पर नेशनल हाईवे जाम कर दिया गया, राहगीरों के साथ अभद्रता होने लगी। अराजकता बढ़ी तो हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस बल प्रयोग में ध्यान रखा गया कि किसी को चोट न लगे। कोई भी युवक घायल नहीं हुआ। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वहीं युवकों का एक गुट था जिसने एमबी इंटर कॉलेज मैदान में ज्ञापन दिया था। किसी तरह कोई दिक्कत नहीं हुई, सभी कुछ शांतिपूर्ण तरीके से हुआ।

हल्द्वानी में सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं को पुलिस द्वारा बेस अस्पताल के पास रो

हल्द्वानी में सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं को पुलिस द्वारा बेस अस्पताल के पास रो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed