{"_id":"62b237aec1654c4a8f175ab0","slug":"agneepath-is-playing-with-youth-and-country-s-future-kapri-nainital-news-hld4666469186","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं और देश के भविष्य से खिलवाड़ है अग्निपथ: कापड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं और देश के भविष्य से खिलवाड़ है अग्निपथ: कापड़ी
विज्ञापन
नैनीताल में पत्रकारों से वार्ता करते उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष व खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को युवाओं के साथ खिलवाड़ बताया। कहा कि कांग्रेस सड़क से सदन तक अग्निपथ का विरोध करेगी।
भुवन कापड़ी मंगलवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले यहां पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बहुल राज्य है। प्रदेश में दो साल पहले भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी गई थी। उन्होंने प्रदेश सरकार पर बजट सत्र के दौरान शहीदों के परिवार और आंदोलनकारियों की उपेक्षा का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद वर्ष 2017 तक सरकार ने 35000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है।
वर्ष 2017 के बाद से अब तक बीते पांच साल में सरकार 70000 करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है। उन्होंने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से की जा रहीं भर्तियों में भी घोटाले का आरोप लगाया। कहा कि सरकार जानबूझकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कापड़ी ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऊर्जा प्रदेश होने के बाद भी राज्य में विद्युत दरों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
प्रेस वार्ता में उनके साथ पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, भीमताल ब्लॉक के कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख हिमांशु पांडे, सूरज पांडे, जीनू पांडे मौजूद थे।