फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Agitated by stopping the vehicle in Raj Bhavan Road, advocates sat on dharna, jammed

राजभवन रोड में वाहन रोकने से भड़के अधिवक्ता धरने पर बैठे, लगा जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Agitated by stopping the vehicle in Raj Bhavan Road, advocates sat on dharna, jammed
नैनीताल में धरने के दौरान मौके पर पहुंचे एसएसपी पंकज भट्ट से वार्ता करते जिला बार के अध्यक्ष अधिव - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। डीएसबी परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस ने शुक्रवार सुबह तल्लीताल से राजभवन की ओर जाने वाली सड़क पर यातायात रोक दिया। इससे जिला न्यायालय जा रहे अधिवक्ता भड़क गए और इसके विरोध में डांठ में धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल गो बैक और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। इससे वहां दो घंटे तक जाम लग गया और जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर दीक्षांत समारोह में ड्यूटी कर रहे एसएसपी को समारोह छोड़ धरनास्थल पर आना पड़ा। उनसे हुई वार्ता के बाद अधिवक्ता धरने से उठे।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज साह का कहना था कि राज्यपाल का कार्यक्रम डीएसबी परिसर के सभागार में है। ऐसे में सड़क से वाहनों की आवाजाही रोकना गलत है और आम लोगों के अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि यदि रास्ता रोकना था तो इसकी सूचना पूर्व में जनता को दी जानी चाहिए थी। उन्होंने पुलिस पर वीआईपी कल्चर के नाम पर आम लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

हंगामा बढ़ता देख तल्लीताल थाने के एसओ रोहिताश सिंह सागर अधिवक्ताओं को मनाने पहुंचे लेकिन उन्होंने उनकी एक नहीं सुनी। बाद में सीओ संदीप नेगी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने अधिवक्ताओं को मनाने की कोशिश लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे के चलते हल्द्वानी रोड, भवाली रोड और मालरोड पर लंबा जाम लग गया और सैकड़ों वाहन जहां-तहां खड़े रहे। हंगामा बढ़ने की सूचना पर एसएसपी पंकज भट्ट दीक्षांत समारोह छोड़ मौके पर पहुंचे। एसएसपी से हुई वार्ता के बाद अधिवक्ताओं ने जाम खोल दिया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
प्रदर्शनकारियों में एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सुयाल, मनीष जोशी, प्रमोद कुमार, सुभाष जोशी, कमल चिलवाल, शंकर सिंह चौहान, ललित रावत, बलवंत सिंह, शिवांशु जोशी, हितेश पाठक, दीपक सिंह, पुष्पा जोशी, प्रदीप परगई, वीरेंद्र सिंह, रवि कनवाल, दया किशन पोखरिया आदि शामिल रहे।
दो एंबुलेंस भी जाम में फंसीं
नैनीताल। तल्लीताल डांठ में अधिवक्ताओं के धरने के कारण भवाली रोड से बीडी पांडे अस्पताल आ रही दो एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। वहीं, पर्यटक भी जाम के चलते दो घंटे तक वाहनों के अंदर बैठना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने एंबुलेंस को जाम से निकालकर अस्पताल तक पहुंचाया लेकिन स्थानीय लोगों और पर्यटकों को फजीहत का सामना करना पड़ा। वाहनों की कतार बढ़ने पर पुलिस ने रूसी बाईपास और नारायण नगर में ही वाहनों को रोक दिया। धरना-प्रदर्शन खत्म होने के बाद इन मार्गों पर यातायात सुचारु हो पाया।

कोट
- धरने की सूचना मिलते ही मौके पर जाकर अधिवक्ताओं से वार्ता की। मामला बड़ा नहीं था, लेकिन यातायात निरीक्षक के मौके पर न होने के कारण मामला बढ़ गया था। वार्ता के बाद मामला शांत हो गया था। - पंकज भट्ट, एसएसपी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed