फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Against the increase in LPG price

रसोई गैस कीमत में वृद्धि को लेकर केंद्र का पुतला फूंका

Sun, 08 Oct 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर Updated Sun, 08 Oct 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
Against the increase in LPG price
रसोई गैस कीमत में वृद्धि का विरोध - फोटो : अमर उजाला

रामनगर (नैनीताल)। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को लेकर शनिवार को जुलूस निकाल विरोध, प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार का पुतला फूूंका। उन्होंने बताया कि भाजपा की केंद्र सरकार महंगाई करने, गरीबों की हितैषी बनकर सत्ता में आई लेकिन उसने रसोई गैस की कीमतों में दोगुनी वृद्धि कर दी, जिस कारण 440 का मिलने वाला सिलेंडर 680 रुपये में मिल रहा है। राशन की दुकानें भी बंद हो गई हैं।

विज्ञापन


इस तरह गरीबों से वोट लेकर गरीबों को सताने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस सदन से सड़क तक संघर्ष करेगी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत जलाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, दिनेश लोहनी, नंदाबल्लभ बेलवाल, देशबंधु रावत, दीपचंद्र पांडेय, कृष्णा लटवाल, आशा बिष्ट, बीना रावत, मंजू नेगी, अनीता बिष्ट, असद अली, ताइफ खान, नसीम अहमद, अतुल अग्रवाल आदि थे।  
विज्ञापन


महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्र का पुतला फूंका
भीमताल (नैनीताल)। रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेसियों ने शनिवार को यहां केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। मल्लीताल स्थित तिकोनिया में एकत्र कांग्रेसजनों ने यहां सभा कर महंगाई पर अंकुश न लगा पाने के लिए केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने जनता को अच्छे दिनों के सपने दिखाए लेकिन आम जनता के लिए अच्छे दिन नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से जनता बुरी तरह से त्रस्त है। खाद्यान्न से लेकर पेट्रोलियम पदार्थों तक के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया। बाद में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके डालाकोटी, युकां के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नीरज कुमार, विपिन सनवाल, आशा आर्य, जीवंती आर्य, कमरुन्निशा, सौरभ रौतेला, गुंजन रौतेला, दानिश खान, दिलावर खान, आमिर वेद, नाजरा बेगम, शांति पांडे, हर्षित जोशी, मनोज कुमार, रामलाल, जाकिर, तौसिफ आदि थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed