फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   After waiting for hours, buses were available for Nainital

Nainital News: घंटों इंतजार के बाद नैनीताल के लिए मिलीं बसें

Sat, 13 Jul 2024 07:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 13 Jul 2024 07:24 AM IST
विज्ञापन
After waiting for hours, buses were available for Nainital
हल्द्वानी। हल्द्वानी बस अड्डे पर शुक्रवार सुबह से ही यात्रियों की भीड़ लगी रही। खासकर नैनीताल जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। यात्रियों की भीड़ के कारण बसें कम पड़ गईं। एक से दो घंटे तक इंतजार करने के बाद बसें आई। इस दौरान कई बार यात्री पूछताछ केंद्र और अधिकारियों के पास जाकर बसों की संख्या बढ़ाने की मांग करते रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों का मानना है कि वीकेंड शुरू होने के कारण बड़ी संख्या में लोग नैनीताल घूमने के लिए जा रहे हैं इसलिए भीड़ बढ़ी। रोडवेज की डिपो प्रभारी इंदिरा भट्ट ने बताया कि नैनीताल के लिए पर्याप्त संख्या में बसें हैं। हल्द्वानी के साथ ही काठगोदाम डिपो की बसें भी इसी डिपो से संचालित की जा रही हैं। बसें पर्याप्त थीं लेकिन सवारियां ज्यादा आने से भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन


बस स्टेशन परिसर में लावारिस संदूक से मची खलबली
हल्द्वानी। बस स्टेशन परिसर में शुक्रवार की सुबह पूछताछ केंद्र के पास एक लावारिश संदूक रखा देखकर उसमें संदिग्ध सामान होने की चर्चा फैल गई। काफी देर तक बार-बार आवाज देने पर भी कोई संदूक लेने नहीं आया तो मामला संदिग्ध समझकर रोडवेज प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मेटल डिटेक्टर से संदूक की जांच की। कोई संकेत नही मिलने पर संदूक के कब्जे खोलकर जांचा गया लेकिन कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला जिस पर रोडवेज प्रबंधन, पुलिस और यात्रियों ने राहत की सांस ली। पुलिस संदूक को कोतवाली में जमा कराने के लिए ले जाने लगी तभी एक सैन्यकर्मी आए और उन्होंने संदूक अपना होने का दावा किया। उनका कहना था कि वे संदूक को यहां रखकर नाश्ता करने चले गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed