फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   After the uproar, the settlement started again in the judge's farm, the pipeline work

हंगामे के बाद समझौता फिर शुरू हुआ जज फार्म में पाइप लाइन का काम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
After the uproar, the settlement started again in the judge's farm, the pipeline work
हल्द्वानी में जजफार्म में पेयजल लाइन से दुसरी कालोनी को पानी देने का विरोध के दौरान एई रविन्द्र क
हल्द्वानी। पिछले कई दिनों से जज फार्म के एफ और डी ब्लॉक के बीच पानी को लेकर चल रहे विवाद में अब समझौता हो गया है। कई घंटे चले हंगामे के बाद दोपहर बाद पुलिस डी ब्लॉक में पानी के कनेक्शन का काम शुरू करा पाई। छह माह तक एफ ब्लॉक की पाइप लाइन से ही डी ब्लॉक को पानी दिया जाएगा, हालांकि उससे पहले पुरानी पाइप लाइन की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जज फार्म में महिला पुलिस बल और कोतवाली पुलिस पहुंची तो लोगों में हलचल मच गई। असल में शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए जलसंस्थान कर्मचारियों का घेराव कर उन्हें लौटा दिया था। ईई ने सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर पुलिस सहायता मांगी थी। भारी पुलिस बल के साथ शनिवार को एई रविंद्र कुमार और आरटीओ चौकी इंचार्ज कृष्ण गिरी समेत दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। इस दौरान गर्मागर्मी भी हुई। एई रविंद्र कुमार ने बताया कि डी ब्लॉक तक पानी पहुंचाने के लिए पहले पुरानी पाइप लाइन की जांच की जाएगी। अगर उस पाइप लाइन से डी ब्लॉक में पानी पहुंचाया जा सकेगा तो एफ ब्लॉक की पाइप लाइन से कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। अगर पुरानी पाइप लाइन सफल नहीं होगी तब एफ ब्लॉक की पाइप लाइन से डी ब्लॉक को जलापूर्ति होगी। लिखित समझौते के बाद दोपहर दो बजे से डी ब्लॉक में दोबारा काम शुरू कराया गया। वार्ता में गौरव मेर, दीप जीना, विनोद पाठक, ओम शर्मा, जीसी बिनवाल, पीतांबर शर्मा, सूरज बिनवाल, अजय बिष्ट शामिल रहे।
विज्ञापन

---
19.13 लाख रुपये में पड़ी थी ई और एफ ब्लॉक में पाइप लाइन
स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी भागदौड़ के बाद जब अधिकारियों ने ई और एफ ब्लॉक के लिए पाइप लाइन डालने का फैसला किया तो इसका खर्च 19.13 लाख आया था। इसके साथ ही पाइप लाइन के लिए प्रयास भी केवल इन्हीं दो ब्लॉक के लोगों द्वारा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पुलिस देख भड़के लोग, हुई नारेबाजी
शनिवार सुबह जब जलसंस्थान कर्मचारी दोबारा काम करने पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने एई का घेराव कर नारेबाजी की। लोगों का आक्रोश देख एई ने पुलिस को सूचना दी तो कुछ ही देर में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस को देखते ही लोग और भड़क उठे। किसी तरह लोगों को बातचीत के लिए तैयार करके पुलिस ने माहौल शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed