फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   After the collision the bus and a tractor-trolley fell into the river

टक्कर के बाद नाले में गिरी बस और ट्रैक्टर-ट्राली

Wed, 02 Nov 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कालाढूंगी (नैनीताल)।
अमर उजाला ब्यूरो कालाढूंगी (नैनीताल)। Updated Wed, 02 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
After the collision the bus and a tractor-trolley fell into the river
टक्कर के बाद नाले में गिरी बस और ट्रैक्टर-ट्राली - फोटो : अमर उजाला

रामनगर मार्ग पर कमोला के पास ओवर टेक करते समय प्राइवेट बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर हो गई। इसमें दोनों वाहन अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरे। दुर्घटना में बस चालक समेत चार यात्री घायल हो गए। बस में करीब 35 यात्री सवार थे।

विज्ञापन


यात्रियों को बस के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हल्द्वानी रेफर कर दिया।  हादसे का कारण ओवर स्पीड बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हल्द्वानी से रामनगर जा रही बस (एच पी 64- 5098) कमोला के पास ओवर टेक करते वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर करारी नाले में गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस के नाले में गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना की आवाज और चीख पुकार सुनकर लोगों की मौके पर भीड़ जुट गयी। नाले में गिरने से बस का आगे का शीशा टूट गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने बस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर और आगे के टूटे शीशे को हटाकर यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।

करीब बीस मिनट बाद सभी यात्री बस से बाहर निकल पाए। हादसे में बस चालक कृष्ण चंद्र निवासी बैलपोखरा, प्रीति पडलिया (15) निवासी हल्द्वानी, तारा जोशी(35) निवासी कालाढूंगी, देवेंद्र बिष्ट (37) निवासी हल्द्वानी घायल हो गए।


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को सीएचसी कालाढूंगी पहुंचाया। एसओ कमाल हसन से बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी भेजा गया है। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों को क्रेन से नाले से निकालकर कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed