फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   After ten samples failed, the Water Board raised questions about the PCB's procedure.

Nainital News: दस नमूने फेल होने के बाद जल संस्थान ने पीसीबी की प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Thu, 17 Sep 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 17 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
After ten samples failed, the Water Board raised questions about the PCB's procedure.
नैनीताल। ज्योलीकोट में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) की जांच में दस नमूने फेल होने के बाद जल संस्थान ने भी क्षेत्र में पानी की तत्काल जांच कराई। बुधवार देर शाम देहरादून से चीफ कैमिस्ट डॉ. विकास कंडारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने विभिन्न स्थानों पर पानी में क्लोरीन की मात्रा जांची। विभाग के अनुसार सभी स्थानों पर क्लोरीन निर्धारित मानकों के अनुरूप मिली।
विज्ञापन

पीसीबी की रिपोर्ट सामने आने के बाद जल संस्थान ने नमूने लेने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। नैनीताल जल संस्थान के अवर अभियंता रविंद्र पाठक के अनुसार पीसीबी की टीम ने जल संस्थान के किसी कर्मचारी की मौजूदगी के बिना पानी के नमूने एकत्र किए थे। इसी आधार पर विभाग ने जांच प्रक्रिया और रिपोर्ट पर असंतोष जताया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में पेयजल की गुणवत्ता की जांच बढ़ा दी गई है। बुधवार शाम अधिकारियों ने 10 से अधिक स्थानों से पानी के नमूने लिए। मौके पर की गई क्लोरीन जांच में सभी जगह मात्रा मानक के अनुरूप मिली। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार इससे पानी की पूरी गुणवत्ता का आकलन नहीं किया जा सकता। विस्तृत जांच के लिए नमूने देहरादून भेजे जाएंगे। प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद ही पानी की गुणवत्ता की स्थिति अधिक स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूषित पानी के साथ व्यवस्था की चूक आई सामने, जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार
नैनीताल। ज्योलीकोट और आसपास के क्षेत्रों में बीमारी के प्रकोप के बाद पेयजल व्यवस्था को लेकर विभागीय स्तर पर हुई चूक के सवाल भी उठने लगे हैं। बीमारी के कारण अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई परिवार इलाज के खर्च से आर्थिक दबाव में हैं। मामले के सामने आने के बाद पानी के नमूने लिए जा रहे हैं, टैंकरों से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है और स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं।

ग्रामीण गौरव, राहुल और अंकित समेत अन्य लोगों का कहना है कि पानी की नियमित जांच, पेयजल स्रोतों की निगरानी और टैंकों की समय-समय पर सफाई की व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू होती तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती। उनका कहना है कि बीमारी सामने आने के बाद पानी के नमूने लिए जा रहे हैं और व्यवस्थाओं में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन विभागीय जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। उनका कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर यह तय किया जाना चाहिए कि पेयजल व्यवस्था में कहीं लापरवाही हुई थी या नहीं और यदि लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई हो।
संबंधित विभाग से स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाएगा। जांच में यदि जानबूझकर कृत्य करने या लापरवाही बरतने की पुष्टि होती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। - दीपक रावत, कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से लिए गए कुछ नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है जबकि कुछ रिपोर्ट आना बाकी है। शासन ने सभी जिलों के लिए मॉनिटरिंग कमेटी गठित की है। कमेटी मामले की जांच करेगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल प्रभावित क्षेत्र में व्यवस्थाएं दुरुस्त करना प्राथमिकता है। - ललित मोहन रयाल , डीएम
ज्योलीकोट में ट्यूबवेल और अल्ट्रा फिल्ट्रेशन प्लांट की तैयारी
नैनीताल/ज्योलीकोट। ज्योलीकोट और आसपास के क्षेत्रों में बीमारी के प्रकोप के बाद पेयजल व्यवस्था को स्थायी रूप से मजबूत करने की कवायद शुरू हो गई है। हाईकोर्ट के संज्ञान और मामला शासन-प्रशासन तक पहुंचने के बाद जल संस्थान ने नया ट्यूबवेल स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही पानी की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए अल्ट्रा फिल्ट्रेशन प्लांट लगाने का भी प्रस्ताव है। इसके लिए क्षेत्र में सर्वे शुरू कर दिया गया है।
जल संस्थान के ईई अनीष पिल्लई ने बताया कि प्रस्तावित ट्यूबवेल से ज्योलीकोट, गांजा, चोपड़ा समेत आसपास के क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। ट्यूबवेल से प्राप्त पानी को अल्ट्रा फिल्ट्रेशन प्लांट के माध्यम से शुद्ध करने के बाद आपूर्ति की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बुधवार को विभाग को क्षेत्र से 15 शिकायतें मिली थीं, जिनका निस्तारण कर दिया गया है। पेयजल टैंकों की सफाई का काम भी जारी है। सफाई के बाद प्रत्येक टैंक पर सफाई की तारीख अंकित की जाएगी, ताकि भविष्य में निर्धारित अंतराल पर टैंकों की सफाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed