फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   After summer and rain, drinking water crisis in winter too

Nainital News: गर्मी और बरसात के बाद सर्दी में भी पेयजल का संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
After summer and rain, drinking water crisis in winter too
हल्द्वानी। गर्मी से लेकर बरसात तक पानी का संकट झेल रहे शहरवासियों को सर्दी में भी राहत मिलती नहीं दिख रही है। एक माह में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक पांच ट्यूबवेल खराब हुए हैं। इससे पेयजलापूर्ति के साथ ही सिंचाई के लिए भी पानी नहीं मिला। सर्दी में पानी की खपत कम होने के बावजूद ट्यूबवेलों के लगातार संचालित होने और आए दिन खराब होने से जिम्मेदार विभाग के अधिकारी भी चिंतित हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को इंदिरानगर 13 बीघा का ट्यूबवेल जवाब दे गया। इससे 10 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। इससे पहले काॅलटैक्स काठगोदाम के नलकूप में खराबी आ गई। इससे दो सप्ताह पहले कमलुवागांजा मेहता में बोरा काॅलोनी और भगवानपुर बिचला का ट्यूबवेल जवाब दे गया। पिछले साल के मुकाबले इस साल सर्दी में ट्यूबवेल खराब होने के मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन

---
गर्मी में जितने घंटे ट्यूबवेल चलते थे उतने ही सर्दी में भी चल रहे हैं। यही वजह है कि इनमें खराबी आ रही है। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से पानी बांटा जा रहा है। - रवि लोशाली, ईई जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
हल्द्वानी। बिजली विभागों में लॉपिंग-चॉपिंग का काम बुधवार को भी जारी रहा। इससे फतेहपुर, बसानी व एफटीआई फीडर से जुड़े 10 हजार लोग प्रभावित रहे। यूपीसीएल एसडीओ वीबी जोशी ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक का शटडाउन शेड्यूल के तहत काम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed