{"_id":"5a4161c24f1c1b4e718bb562","slug":"after-drinking-alcohol-going-to-nainital-byscorpio-120-feet-deep-in-the-ditch","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर स्कॉर्पियो से नैनीताल चले, 120 फुट गहरी खाई में गिरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर स्कॉर्पियो से नैनीताल चले, 120 फुट गहरी खाई में गिरे
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
शराब पीकर स्कॉर्पियो से नैनीताल चले, 120 फुट गहरी खाई में गिरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस पर शराब पीकर स्कॉपियो से हल्द्वानी से नैनीताल आना पांच युवकों को भारी पड़ गया। नैनीताल से चार किमी पहले पुरानी चुंगी के समीप हाइवे पर चालक द्वारा नियंत्रण खोने से स्कॉपियो करीब 120 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे में पांच में से दो युवकों को काफी चोटें आई हैं। एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे बीडी पांडे चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
सोमवार को हल्द्वानी के पांच युवकों ने पहले शराब पी फिर क्रिसमस का जश्न मनाने स्कॉर्पियो संख्या यूए-04-0021 से नैनीताल की सैर को निकल पड़े। दोपहर करीब तीन बजे नैनीताल से करीब चार किमी पहले स्कॉर्पियो चला रहा युवक राहुल बृजवाल एक बाइक को बचाने के चक्कर में वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और उनका वाहन पैरापिट तोड़ते हुए करीब 120 फुट गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही तल्लीताल थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। स्कॉर्पियो में सवार लोगों को बमुश्किल खाई से बाहर निकाला गया। हादसे में गन्ना सेंटर हरिपुर निवासी चंदन परगाई (25) पुत्र मोहन सिंह और उमेश कुणई (17) पुत्र त्रिलोक कुणई को ज्यादा घायल होने पर 108 एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल बीडी पांडे चिकित्सालय भेजा गया। जहां उमेश की हालत को चिंताजनक देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।
साथ ही चंदन को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। इसके अलावा वाहन चला रहे गन्ना सेंटर हरिपुर निवासी राहुल बृजवाल (28) पुत्र जयेश बृजवाल, दयाल दानू (24) पुत्र आनंद बल्लभ और देवलचौड़ हल्द्वानी निवासी रोहित जोशी (24) पुत्र प्रशांत जोशी को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि युवक शराब के नशे में थे, जिस कारण ये घटना हुई।
हादसे ने खोली पुलिस के दावों की पोल
नशे की हालत में पांच युवकों का स्कॉर्पियो से नैनीताल के समीप तक पहुंच जाना पुलिस के दावों की पोल खोल रहा है। पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्रिसमस व नए साल के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना घटे, इसके लिए एल्कोमीटर से वाहन चालकों की जांच करने के निर्देश दिए थे।
पुलिस के अधिकारी इस बात का दावा कर रहे थे कि नशे की हालत में किसी भी व्यक्ति को वाहन चलाने नहीं दिया जाएगा लेकिन हल्द्वानी से नैनीताल तक काठगोदाम थाना क्षेत्र व ज्योलीकोट चौकी क्षेत्र पड़ने के बावजूद पांचों युवक नैनीताल के समीप तक पहुंच गए और हादसा हो गया। ब्यूरो
झाड़ियां और पेड़ होने से टला बड़ा हादसा
हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुरानी चुंगी के समीप जिस स्थान पर स्कॉर्पियो खाई में गिरी वहां घनी झाड़ियां और पेड़ होने के चलते युवकों की जान बच गई। स्कॉर्पियो झाड़ियों और पेड़ से उलझती हुई खाई में गिरी, जिससे युवकों को ज्यादा चोट नहीं आई।