{"_id":"69791057f6c7b2da5708fe6f","slug":"after-a-two-day-holiday-a-crowd-of-patients-gathered-at-sth-nainital-news-c-337-1-ha11017-129543-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दो दिन के अवकाश के बाद एसटीएच में उमड़ी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दो दिन के अवकाश के बाद एसटीएच में उमड़ी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
हल्द्वानी। दो दिनों की छुट्टी के बाद मंगलवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ी। अस्पताल खुलते ही ओपीडी में पंजीकरण के लिए मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतारें लग गईं। सामान्य दिनों की तुलना में हर विभाग के बाहर मरीजों का अधिक दबाव रहा।
सीएमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि मंगलवार को 1847 मरीजों ने इलाज कराया। इनमें सबसे ज्यादा भीड़ मेडिसिन विभाग में रही जहां 305 रोगी पहुंचे। ईएनटी में 195, बाल रोग विभाग में 142, गायनी में 138, सर्जरी विभाग में 132 और अन्य विभागों में भी मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया। अवकाश के बाद अचानक बढ़ी भीड़ के कारण लोगों को अपनी बारी के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ा।