{"_id":"68d4586572a08759d307d3f0","slug":"after-a-meeting-with-the-administration-hindu-organizations-changed-the-timing-of-the-awareness-rally-nainital-news-c-238-1-shld1020-118822-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: विवादों से सुर्खियों में रहे रामनगर और हल्द्वानी कोतवाल हटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: विवादों से सुर्खियों में रहे रामनगर और हल्द्वानी कोतवाल हटे
Thu, 25 Sep 2025 04:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:53 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। विवादों से सुर्खियों में रहे रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी और हल्द्वानी कोतवाल राजेश कुमार यादव हटा दिए गए हैं। देर शाम एसएसपी ने ये आदेश दिए। साथ ही 10 निरीक्षक समेत 27 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है। रामनगर कोतवाल अमगड़ी पाटकोट में एक रिजॉर्ट में हुए विवाद को लेकर चर्चाओं में थे। ये मामले हाईकोर्ट तक पहुंचा था। इसके अलावा हल्द्वानी कोतवाल विधायक बंशीधर भगत के धरने के बाद चर्चाओं में थे। एक दिन पहले कांग्रेस के पुतला दहन कार्यक्रम को रोकने पर भी वह खूब ट्रोल हुए थे।
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बुधवार को 27 निरीक्षक, उप निरीक्षकों व यातायात प्रभारियों के तबादले किए हैं। निरीक्षक हरपाल सिंह को प्रभारी साईबर सैल से प्रभारी निरीक्षक थाना चोरगलिया, विजय मेहता को प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी से प्रभारी एनटीएफ, अरुण कुमार सैनी को प्रभारी निरीक्षक रामनगर से प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी भेजा गया है। राजेश कुमार यादव को प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ बनाया गया है। उनके स्थान पर अमरचंद शर्मा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी होंगे।
दिनेश सिंह फ़र्त्याल को प्रभारी निरीक्षक लालकुआं से प्रभारी डीसीआरबी, ब्रजमोहन सिंह राणा को प्रभारी सम्मन सेल से प्रभारी निरीक्षक लालकुआं, राजेंद्र सिंह रावत को पुलिस लाइन से प्रभारी सम्मन सेल भेजा गया है। निरीक्षक यातायात महेश चंद्रा यातायात प्रभारी भवाली से यातायात प्रभारी हल्द्वानी व निरीक्षक यातायात शिवराज सिंह बिष्ट यातायात प्रभारी हल्द्वानी से यातायात प्रभारी भवाली भेजा गया है।
विज्ञापन
उप निरीक्षक महेंद्र प्रसाद को वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी से वरिष्ठ उप निरीक्षक रामनगर, सोमेंद्र सिंह को प्रभारी चौकी बिंदुखत्ता से थाना रामनगर, राजेश जोशी को पुलिस लाइन से एसओजी, वीरेंद्र बिष्ट को थाना मुखानी से थाना तल्लीताल, जोगेंद्र यादव को पुलिस लाइन से थाना लालकुआं, विजय कुमार को प्रभारी चौकी धानाचूली से थाना बेतालघाट, हरिराम को थाना बेतालघाट से प्रभारी चौकी धानाचूली, कृष्णागिरी को प्रभारी चौकी बैलपड़ाव से प्रभारी चौकी राजपुरा, फिरोज आलम को एसओजी से प्रभारी चौकी बेलपड़ाव, आशा बिष्ट को पुलिस लाइन से थाना मल्लीताल, आरती को पुलिस लाइन से थाना हल्द्वानी, चंद्रशेखर कन्याल को वाचक अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल से प्रभारी सूचना सेल का अतिरिक्त प्रभार दिया है। अपर उप निरीक्षक गणेश सिंह राणा को पुलिस लाइन से थाना भीमताल, पंकज जोशी को पुलिस लाइन से थाना हल्द्वानी, त्रिभुवन सिंह को थाना भीमताल से थाना भवाली, सुरेश कन्याल को प्रभारी सूचना सेल से थाना भवाली, आशा शर्मा को पुलिस लाइन से थाना हल्द्वानी भेजा गया है। संवाद