{"_id":"632b5ca560895b1bff4e26d7","slug":"after-40-years-landless-families-got-ownership-rights-the-beneficiaries-said-that-it-is-diwali-for-us-haldwani-news-hld4764914140","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 साल बाद भूमिहीन परिवारों को मिला मालिकाना हक, लाभार्थियों ने कहा हमारी तो दिवाली हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 साल बाद भूमिहीन परिवारों को मिला मालिकाना हक, लाभार्थियों ने कहा हमारी तो दिवाली हो गई
विज्ञापन
धुनी नंबर 2 में लाभार्थियों को भूमि के मालिकाना हक के पट्टे बांटते विधायक बंशीधर भगत व बेला तोलि?
हल्द्वानी। 40 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भूमिहीन परिवारों को भूमि के मालिकाना हक का पट्टा मिलने पर उन परिवारों ने खुशी जताई है। बुधवार को कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, एसडीएम मनीष सिंह और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने घूनी नंबर दो में 25 परिवारों को भूमि के मालिकाना हक के पट्टे वितरित किए। विधायक ने कहा कि लंबे संघर्ष और कठिन प्रयास का नतीजा है कि यूपी सरकार के कालखंड से कृषि भूमि के पट्टों को निरस्त कर सीलिंग की भूमि पर वर्षों से काबिज परिवारों को मालिकाना हक के पट्टे जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने इसके लिए वर्तमान और पूर्व प्रधानों के अलावा राजस्व विभाग के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।
कालाढूंगी विधानसभा के ग्राम घूनी नंबर दो में 40 वर्षों से सीलिंग भूमि पर काबिज परिवार भूमि के मालिकाना हक के पट्टों के लिए संघर्ष कर रहे थे। कालाढूंगी विधायक ने इस मामले में वर्षों तक शासन प्रशासन में लगातार पैरवी की जिसके बाद शासन ने राजस्व अनुभाग के 15 जून 2018 को जारी शासनादेश के तहत 180 वर्ग गज भूमि डीएम के स्तर से आवंटन प्रावधान के तहत सीलिंग भूमि पर काबिज व्यक्तियों अथवा उनके उत्तराधिकारियों को मालिकाना पट्टे स्वीकृत करने की कार्यवाही अमल में लाने को निर्देशित किया।
जुलाई में विधायक भगत ने क्षेत्र का निरीक्षण कर एक एकड़ सीलिंग भूमि की पैमाइश कर राजस्व विभाग को जल्द पट्टे आवंटित करने के निर्देश दिए थे। इस मौके पर प्रधान गणेश शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, जिला महामंत्री कमल नयन जोशी, जिलामंत्री प्रताप बोरा, कमल पांडे, पार्षद प्रमोद तोलिया, विनोद मेहरा, पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता बिष्ट, वार्ड मेंबर अनिता भट्ट, दीपा बेलवाल, तहसीलदार संजय कुमार, क्षेत्रीय पटवारी जितेंद्र मिश्रा और लाभार्थी परिवारों के हरीश राम, नंद राम, भुवन चंद्र, संजय कुमार, शंकरगिरी गोश्वामी, रूपा देवी आदि मौजूद रहीं।