फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   After 20 hours had perverted foreign student

भटकी विदेशी छात्रा 20 घंटे बाद मिली 

Sun, 10 Apr 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 10 Apr 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
After 20 hours had perverted foreign student
लापता विदेशी महिला बरामद - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी। शुक्रवार शाम दो गांव के जंगल में साथियों संग लकड़ी बीनने के लिए निकली आस्ट्रिया की छात्रा भटक गई। छात्रा के न मिलने पर फार्म हाउस मालिक ने इसकी सूचना एलआईयू को दी। पुलिस ने रातभर उसकी तलाश की मगर उसका पता नहीं चल पाया। बीस घंटे बाद दूसरे दिन वह खुद घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर आमपड़ाव में मिली। विदेशी छात्रा का कहना था कि उसने रात एक चट्टान पर गुजारी। प्यास लगने पर वह पहाड़ से नीचे उतरी और होटल में पहुंची। होटल मालिक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। 

विज्ञापन


एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि आस्ट्रिया लुस्टेमाऊ निवासी छात्रा बारबारा मियार (26) 28 मार्च को घूमने के लिए दो गांव क्षेत्र स्थित हिमालयन फार्म हाउस में पहुंची। शुक्रवार शाम सात बजे वह अपने तीन दोस्तों के साथ जंगल में लकड़ी बीनने के लिए निकली। बारबारा सबसे आगे थी। वह सूखे पत्तों में फिसलकर अपने दोस्तों से काफी नीचे पहुंच गयी। बारबारा के न दिखने पर साथी परेशान हो गये और वे फार्म हाउस में लौट आए।  रात साढ़े आठ बजे फार्म हाउस के मालिक राजेश जोशी ने इसकी सूचना एलआईयू के निरीक्षक बीएल मठपाल को दी।
विज्ञापन


सूचना पर एएसपी हरीश चंद्र सती फोर्स के साथ विदेशी छात्रा को खोजने के लिए मौके पर पहुंचे। छात्रा का पता नहीं चलने पर एसएसपी ने एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस फोर्स गठित कर तलाश शुरू की। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे आमपड़ाव के होटल मालिक मोहन पांडे ने पुलिस को सूचना दी कि विदेशी छात्रा उसके होटल में पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी तत्काल विदेशी छात्रा के पास पहुंचे। पूछताछ में विदेशी छात्रा ने बताया कि उसने रात एक चट्टान में गुजारी। प्यास लगने पर वह पहाड़ से नीचे उतरी तो उसे एक बाइक सवार दिखायी दिया। बाइक सवार ने उसे लिफ्ट देकर होटल पर छोड़ दिया । पत्रकारों को विदेशी छात्रा ने बताया कि वह सुरक्षित है और उत्तराखंड पुलिस के प्रति वह आभारी है। 

नैनीताल रोड पर एक महिला मैक्स गाड़ी से कार में बैठने के लिए उतरी । इस बीच पुलिस को शक हुआ कि वह बारबारा है पुलिस ने उसे रोक दिया। शक होने पर एसपी सिटी ने महिला की फोटो एसएसपी को भेजी। इसके बाद पता चला कि वह बारबारा नहीं है। हालांकि एसपी सिटी के साथ कई थानों की फोर्स विदेशी छात्रा को ढूंढने के लिए लगाई गई थी। विदेशी छात्रा को खोजने में पुलिस के पसीने छूट गए। 

एसएसपी के अनुसार बारबारा एक फरवरी को कोलकाता पहुंची। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करते हुए 28 मार्च को नैनीताल जिले में आई। हिमालयन फार्म के लोगों ने विदेशी छात्रा के आने की सूचना दी थी। इस मामले में एसपी सिटी ने बताया कि फार्म हाउस में विदेशी खुद खाना बनाते हैं और खुद लकड़ी भी बीनकर लाते हैं।  


हल्द्वानी। दो गांव क्षेत्र के डोलमार्क से शुक्रवार को भटकी आस्ट्रिया की छात्रा बारबारा के बारे में दिल्ली स्थित विदेशी दूतावास को जानकारी दी गई। दूतावास भी जिला प्रशासन से जानकारी ले रहा था। दूसरे दिन छात्रा के मिलने पर जिला पुलिस ने विस्तृत रिपोर्ट आस्ट्रिया दूतावास को भेज दी है। बताया गया है कि किन हालातों में छात्रा लापता हुई थी। इसके अलावा डीजीपी कंट्रोल को भी छात्रा की बरामदगी से एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने अवगत कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed