फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   After 11 years, it rained badly

11 वर्षों बाद झमाझम बरसे बदरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
After 11 years, it rained badly
नैनीताल में बारिश के दौरान में पहाड़ी में लगा कोहरा। - फोटो : NAINITAL
हल्द्वानी। जनवरी में मौसम रोजाना रिकॉर्ड बना रहा है। 11 वर्षों बाद जनवरी के प्रथम सप्ताह में झमाझम बारिश ने भी रिकॉर्ड बनाया है। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी 11 सालों में सबसे ज्यादा रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने बृहस्पतिवार से उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण गर्मी का एहसास हुआ था। मंगलवार देर रात से मौसम मिजाज बदल गया था। रात लगभग तीन बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। बुधवार सुबह सात बजे तक झमाझम बारिश हुई। दस से 11 बजे तक फिर बारिश हुई। दोपहर में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 22.1 और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो और न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। राज्य मौसम विज्ञन केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से मौसम साफ होने की संभावना है। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed