Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Aery instilled enthusiasm among UKRAND workers

Nainital News: ऐरी ने उक्रांद कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Mon, 15 Dec 2025 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 15 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Aery instilled enthusiasm among UKRAND workers
हल्द्वानी में यूकेडी के संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी। स्रोत
हल्द्वानी। उक्रांद कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटे जाएं और पार्टी की नीतियों से जनता को अवगत कराएं। यह बात पार्टी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी ने कही। नैनीताल रोड स्थित डीडी पंत पार्क में रविवार को आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पहुंचे ऐरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन जिस सोच के साथ किया गया था वह अभी अधूरा है। राज्य में पलायन, बेरोजगारी जैसी समस्याएं खत्म नहीं हुई हैं। ऐसे में उक्रांद आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती से खड़ा रहेगा। ऐरी ने कार्यकर्ताओं की पीड़ा भी सुनीं। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष विजया ध्यानी, संस्थापक सदस्य खड़क सिंह बगड़वाल, भुवन जोशी व जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में उक्रांद की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें हरीश अधिकारी को भीमताल विधानसभा, खीम सिंह बोरा को कालाढूंगी और योगेश सती को रामनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी मनोनीत किया गया। साथ ही अशोक बोरा को जिला संगठन मंत्री, उत्तम सिंह बिष्ट व प्रमोद सती को संगठन मंत्री, मोहन सिंह नेगी को उपाध्यक्ष व हरीश कोटलिया को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed