{"_id":"69e7d100ec18af70ea05393d","slug":"advocates-work-boycott-ends-following-constructive-talks-nainital-news-c-238-1-ntl1003-125097-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सकारात्मक वार्ता के बाद अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सकारात्मक वार्ता के बाद अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार खत्म
Wed, 22 Apr 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी की मध्यस्थता के बाद मंगलवार को जिला न्यायालय में जारी अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार समाप्त हो गया। अधिवक्ताओं ने प्रथम अपर जिला जज की अदालत के बहिष्कार को खत्म करने की घोषणा करते हुए कहा कि बुधवार से अधिवक्ता सभी कोर्ट में नियमित कार्य करेंगे। बार पदाधिकारियों की मांग पर जिला जज ने मौके पर ही समाचार पत्र से संबंधित मामले के निस्तारण का भी आश्वासन दिया।
बार के कार्य बहिष्कार मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला जज प्रशांत जोशी मंगलवार को बार सभागार पहुंचे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट ने न्यायालयों में अधिवक्ताओं के साथ हो रही दिक्कतों और सम्मान से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा। सचिव संजय सुयाल ने न्यायिक अधिकारी की ओर से समाचार पत्रों और सोशल मीडिया को नोटिस जारी करने को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ बताते हुए इसकी निंदा की। कहा कि सोशल व अन्य मीडिया में समाचार लेखन जिला बार की ओर से जारी पत्र के क्रम में किया गया।
जिला जज ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान आपसी संवाद और सामंजस्य से ही होता है इसीलिए वह आज अपने अधिवक्ता परिवार के साथ यहां मौजूद हैं। अपने जीवन की सीख व अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि अधिवक्ता व न्यायिक व्यवस्था एक दूसरे के पूरक हैं। बार व बेंच एक परिवार की तरह हैं। उन्होंने समाचार को नोटिस प्रकरण के समाधान का भी भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के अंत में बार पदाधिकारियों ने कहा कि बुधवार से पूर्व की तरह सभी अधिवक्ता सामान्य न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा बन कार्य करेंगे। सभा को पूर्व अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी, पूर्व सचिव दीपक रुवाली आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर डीजीसी सुशील कुमार शर्मा, एमबी सिंह, मनीष मोहन जोशी, नीरज साह, अशोक मौलखी, कार्यकारिणी सदस्य निर्मल कुमार नीरज, मो. बिलाल आदि रहे।