{"_id":"65c4027468cd3bd9f2021d74","slug":"advocates-sloganeering-against-sub-registrar-nainital-news-c-238-1-ntl1002-102843-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सब रजिस्ट्रार के खिलाफ अधिवक्ताओं की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सब रजिस्ट्रार के खिलाफ अधिवक्ताओं की नारेबाजी
Thu, 08 Feb 2024 03:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को नैनीताल में एडीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता।
नैनीताल। जिला न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री दफ्तर में तैनात सब रजिस्ट्रार के खिलाफ रोष जताते हुए नारेबाजी की और बाद में एडीएम को ज्ञापन सौंपा। उधर सब रजिस्ट्रार ने रजिस्ट्री में किसी भी प्रकार के भेदभाव और अनियमितता का खंडन किया है।
अधिवक्ताओं का कहना था कि सब रजिस्ट्रार अपने खास लोगों से ही रजिस्ट्री करवाकर उन्हें लाभ पहुंचा रही हैं जबकि दस्तावेज पूरे होने के बाद भी आम लोगों को रजिस्ट्री कराने में परेशानी होती है। अधिवक्ताओं की शिकायत पर एडीएम फिंचा राम ने सब रजिस्ट्रार से इस मामले में अपना पक्ष बताने को कहा है। ज्ञापन देने वालों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष मोहन जोशी, दयाकिशन पोखरिया, संजय सुयाल, दीपक रूबाली, राकेश सुयाल, कमल, शिवांशु जोशी, दीपक दानू, अनिल कुमार आदि शामिल थे। वहीं दूसरी ओर सब रजिस्ट्रार ने अधिवक्ताओं के आरोपों को गलत बताया है। सभी लोगों की नियमानुसार रजिस्ट्री कराई जाती रही है। उन्होंने कहा कि उनके समक्ष रजिस्ट्री पूरी औपचारिकताओं के बाद ही प्रस्तुत होती है और तभी उन्हें पता चलता है कि किस अधिवक्ता के माध्यम से यह आई है ऐसे में किसी खास व्यक्ति से रजिस्ट्री करवाने की कोई संभावना ही नहीं बनती है और उसे कोई लाभ पहुंचाने का कोई सवाल ही नहीं उठता।