{"_id":"6aa9a98fafc854e01f014a2f","slug":"advised-on-discipline-and-staying-away-from-misleading-news-on-social-media-haldwani-news-c-337-1-shld1032-136866-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अनुशासन और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से दूर रहने की दी सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अनुशासन और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से दूर रहने की दी सीख
Wed, 16 Sep 2026 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार से नए छात्रों की कक्षाएं शुरू हो गईं। प्रवेश लेने वाले छात्रों को मेडिकल शिक्षा के साथ अनुशासन और जिम्मेदारी का पाठ भी पढ़ाया गया।
प्राचार्य प्रो. अजय आर्या ने छात्रों से अनुशासन बनाए रखने और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक खबरों से दूर रहने का आह्वान किया। प्राचार्य ने कहा कि मेडिकल पेशे में आगे बढ़ने के लिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि व्यवहार और नेतृत्व क्षमता भी जरूरी है। यदि टीम लीडर बनना है तो सबसे पहले सभी का सम्मान करना सीखना होगा। कॉलेज में स्टेट कोटे की 106 सीटों में से 80 पर प्रवेश हो चुका है, जबकि केंद्र कोटे की 19 सीटों में 10 छात्रों ने प्रवेश लिया है।
22 को डॉक्टरों के ऑनलाइन इंटरव्यू
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी दूर करने की कवायद भी शुरू हो गई है। प्राचार्य प्रो. अजय आर्या ने बताया कि चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू का प्रस्ताव भेजा गया था। इसके लिए 22 सितंबर की तिथि मिली है। इस दिन डॉक्टरों के ऑनलाइन इंटरव्यू लिए जाएंगे।