{"_id":"69601530ea9b58cae10f4f42","slug":"advice-on-connecting-maduwa-cultivation-with-business-nainital-news-c-238-1-shld1020-121728-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मडुवे की खेती को व्यवसाय से जोड़ने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मडुवे की खेती को व्यवसाय से जोड़ने की सलाह
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद पटवाडांगर में बृहस्पतिवार को आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों को कृषि व पशुपालन की जानकारी दी। नई तकनीकों के साथ खेती और कृषि करने की सलाह दी। परिषद के निदेशक डाॅ. संजय कुमार ने कहा कि पशु आहार व उसके बछड़े के आहार पर पशुपालकों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्राध्यापक डाॅ. बलवान सिंह ने बदरी गाय के दूध में पाए जाने वाले गुणकारी व औषधीय गुणों पर चर्चा की। डाॅ. गुरविंद्र सिंह ने मडुवे की खेती को व्यवसाय से जोड़ने की सलाह दी। पंतनगर की वैज्ञानिक डाॅ. कंचन कार्की ने कहा कि गाजर घास से उर्वरक भी बनाया जा रहा है।
परिषद के वैज्ञानिक डॉ. सुमित पुरोहित ने हाइड्रोपोनिक तकनीक की विधि से खेती करने के लाभ बताए। उन्होंने बताया कि इस विधि से उच्च गुणवत्ता व रोग रहित पौधे तैयार किए जा सकते हैं। डाॅ. पुरोहित ने मिट्टी की जांच एवं गुणवत्ता पर विचार रखे। डाॅ. पुरोहित ने कीवी की प्रजातियों और गुणों पर चर्चा की।