{"_id":"6a95e05a33170ecd6b0066ff","slug":"admissions-for-bcom-honours-3rd-and-5th-semesters-begin-today-nainital-news-c-337-1-ha11020-136306-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बीकॉम ऑनर्स तृतीय और पंचम सेमेस्टर में प्रवेश आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बीकॉम ऑनर्स तृतीय और पंचम सेमेस्टर में प्रवेश आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में बीकॉम ऑनर्स तृतीय और पंचम सेमेस्टर में प्रवेश आज से शुरू हो गए हैं। छात्रों को पांच सितंबर तक अपना प्रवेश पक्का करने के निर्देश दिए गए हैं।
वाणिज्य संकायाध्यक्ष और विभागाध्यक्ष अतुल जोशी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की शैक्षणिक नियमितता के लिए प्रतिबद्ध है। नए सत्र को समय पर संचालित करने के लिए यह तिथियां तय की गई हैं। उन्होंने छात्रों से तय समय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया। इससे नियमित कक्षाओं में कोई बाधा नहीं आएगी। अंतिम तिथि के बाद कोई अतिरिक्त समय या छूट नहीं दी जाएगी। छात्र किसी भी जानकारी के लिए सीधे विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
--
एमबीपीजी कॉलेज में यूजी में आखिरी दिन 227 ने लिया एडमिशन
हल्द्वानी। एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में स्नातक सत्र 2026-27 में प्रवेश के अंतिम दिन सोमवार को 227 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई। प्रवेश प्रभारी प्रो. जीवन सिंह गढि़या और प्रवेश सहायक श्याम मेवाड़ी ने बताया कि अंतिम दिन बीए प्रथम सेमेस्टर में सबसे अधिक 132 प्रवेश हुए। बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में कुल 53, बीएससी पीसीएम में 15 और बीएससी बायो प्रथम सेमेस्टर में 27 प्रवेश हुए। स्नातकोत्तर कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया 4 सितंबर तक चलेगी। संवाद