फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Admission to 50% seats in Sports University

Nainital News: खेल विश्वविद्यालय में 50 फीसदी सीटों पर प्रवेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Admission to 50% seats in Sports University
हल्द्वानी। खेल विश्वविद्यालय ने अपने पहले सत्र के लिए 240 सीटों में से 148 अभ्यर्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए अब केवल तीन दिन शेष हैं। विश्वविद्यालय एक सितंबर से दो डिग्री और तीन डिप्लोमा कोर्स शुरू करेगा। प्रत्येक डिग्री कोर्स में 40 सीटें और डिप्लोमा में 20 सीटें निर्धारित हैं। विशेष कार्याधिकारी रशिका सिद्दीकी के अनुसार, 50 फीसदी सीटों पर प्रवेश हो चुका है। डिप्लोमा कोर्स में फुटबाल में सर्वाधिक 16 पंजीकरण हुए हैं। कराटे, बैडमिंटन और ताइक्वांडो डिप्लोमा में भी छात्रों की संख्या अधिक है। पहले सत्र में प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जा रहा है।
--
खेल छात्रावास चयन में फिटनेस प्रमाण पत्र अनिवार्य
हल्द्वानी। खेल विभाग के आवासीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों के लिए फिटनेस प्रमाणपत्र अनिवार्य किया गया है। यह निर्णय खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में नौ और दस अगस्त को संपन्न हुई। पंजीकरण पत्र के साथ स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की छाया प्रति भी संलग्न करनी थी। संवाद
विज्ञापन


एमबीपीजी कॉलेज : स्नातकोत्तर में 477 छात्रों का प्रवेश
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रवेश प्रभारी प्रो. जीवन सिंह गढ़िया ने बताया कि अभी तक 20 विषयों में कुल 477 विद्यार्थियों ने प्रवेश शुल्क जमा कर दिया है और उनका प्रवेश स्वीकृत हो चुका है। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने बताया कि जिन विद्यार्थियों का चयन सूची में नाम है और अभी तक फीस जमा नहीं की है, उन्हें विभागाध्यक्षों के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। वे शीघ्र फीस जमा कर अपना प्रवेश पूर्ण करें, अन्यथा अंतिम तिथि के बाद उनके प्रवेश पर विचार नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed